फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कूल के दौरान ही काजोल ने बॉलीवुड में की थी एंट्री, ये फेमस डायरेक्टर मानते हैं अपना लकी चार्म

Sat, 04 Aug 2018 03:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 04 Aug 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
Kajol birthday special 9 unknown facts about his life
Kajol
बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चुलबुली एक्ट्रेस काजोल ने भले ही फिल्मों से दूरी बना ली हो लेकिन उनकी एक्टिंग का लोहा लोग आज भी मानते हैं। काजोल ने 5 साल बाद बड़े परदे पर शाहरुख खान के साथ 'दिलवाले' फिल्म से कमबैक किया था लेकिन इसके बाद वह फिर से ओझल हो गई। 'दिलवाले' फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। काजोल ने बॉलीवुड में साल 1992 में 'बेखुदी' फिल्म से एंट्री की थी और देखते ही देखते वह बॉलीवुड की सबसे हिट हीरोइन बन गई। काजोल 5 अगस्त को अपना 44वां जन्मदिन मनाएंगी तो चलिए आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताते हैं। 
Kajol birthday special 9 unknown facts about his life
kajol
काजोल मशहूर एक्ट्रेस तनुजा और डायरेक्टर शोमू मुखर्जी की बेटी हैं। काजोल की छोटी बहन तनीषा भी एक्ट्रेस हैं और नूतन उनकी मौसी थीं। 
Kajol birthday special 9 unknown facts about his life
kajol
काजोल ने साल 1992 में 'बेखुदी' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उस वक्त काजोल स्कूल में पढ़ती थीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kajol birthday special 9 unknown facts about his life
kajol
काजोल की फिल्म 'गुप्त' साल 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में काजोल का किरदार नकारात्मक था। काजोल कई बार इंटरव्यू में इस रोल को अपने फिल्मी करियर का सबसे मुश्किल किरदार कह चुकी हैं। इस किरदार के लिए काजोल को फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था।काजोल निगेटिव रोल के लिए अवॉर्ड पाने वाली पहली महिला थीं।
विज्ञापन
Kajol birthday special 9 unknown facts about his life
kajol
हिंदी फिल्मों के अलावा काजोल ने तमिल फिल्म में भी काम किया है। काजोल 'Minsaara Kannavu' फिल्म में प्रभुदेवा और अरविंद स्वामी के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म के बाद काजोल ने कहा था कि प्रभुदेवा के साथ डांस करना काफी मुश्किल है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed