फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Merry Christmas 2021: करीना कपूर से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, इन सितारों ने मनाया क्रिसमस, देखिए तस्वीरें

Sun, 26 Dec 2021 06:37 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 26 Dec 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
Merry Christmas 2021: From Kapoor Family, Shilpa, katrina kaif, vicky kaushal to Priyanka, these celebs celebrated Christmas see pics
करीना और कटरीना - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया भर में शनिवार को क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस खास त्योहार को अपने-अपने अंदाज में मनाया। शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने परिवार और खास दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया शेयर की। और अपने फैंस को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।

Merry Christmas 2021: From Kapoor Family, Shilpa, katrina kaif, vicky kaushal to Priyanka, these celebs celebrated Christmas see pics
कपूर परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

कपूर फैमिली क्रिसमस पार्टी

शशि कपूर के घर क्रिसमस पार्टी आयोजित की गई थी। इस सेलिब्रेशन में रणबीर और आलिया के अलावा पूरा कपूर परिवार और उनके कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे।

Merry Christmas 2021: From Kapoor Family, Shilpa, katrina kaif, vicky kaushal to Priyanka, these celebs celebrated Christmas see pics
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा ने मसूरी में राज और दोस्तों के साथ मनाया क्रिसमस

शिल्पा शेट्टी ने उत्तराखंड के हिल स्टेशन मसूरी में अपने पति राज कुंद्रा, बच्चों और दोस्तों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया है। जिसकी कुछ फोटो और वीडियो शिल्पा ने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर की और लिखा, ''इससे अच्छा क्रिसमस नहीं हो सकता।''

विज्ञापन
विज्ञापन
Merry Christmas 2021: From Kapoor Family, Shilpa, katrina kaif, vicky kaushal to Priyanka, these celebs celebrated Christmas see pics
प्रियंका और निक - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका-निक का रोमांटिक क्रिसमस सेलिब्रेशन

प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजिल्स में अपने घर पर पति निक जोनास और परिवार के साथ क्रिसमस मनाया। निक ने प्रियंका के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की। इस फोटो में प्रियंका ग्रीन कलर की लॉन्ग ड्रेस में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को ट्रेंडी ईयररिंग्स से कंप्लीट किया। फोटो में प्रियंका निक की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। वहीं निक अपनी लेडी लव को प्यार से किस कर रहे हैं। फोटो में कपल के तीनों कुत्ते भी उनके साथ एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Merry Christmas 2021: From Kapoor Family, Shilpa, katrina kaif, vicky kaushal to Priyanka, these celebs celebrated Christmas see pics
विक्की कटरीना - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की और कटरीना का पहला क्रिसमस

विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने शादी के बाद अपना पहला क्रिसमस एक साथ मनाया। विक्की ने मुंबई में अपने नए घर में अपनी पत्नी कटरीना के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया। दोनों ने इस खास मौके पर अपने कुछ दोस्तों को भी अपने घर पार्टी के लिए आमंत्रित किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed