बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की मेट गाला 2019 की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा ने भड़कीले मेकअप के साथ अपनी ड्रेस और बालों पर भी एक्सपेरिमेंट किया था। प्रियंका का यह लुक जैसे ही सामने आया उनके मीम्स बनने लगे। यहां तक कि प्रियंका चोपड़ा के बालों की तुलना कुख्यात वीरप्पन की मूछों से भी होने लगी।
मेट गाला में प्रियंका के लुक पर बन रहे मीम्स, देखते ही लोगों को याद आई वीरप्पन की मूंछें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Met Gala 2019 में प्रियंका चोपड़ा पिंक कारपेट पर जैसी ही आईं तो लोग उन्हें देखते रह गए। यहां तक कि लोग प्रियंका के इस लुक को सबसे अजीबो गरीब भी बता रहे हैं। यहां तक कि मीम्स भी बनने लगे हैं। एक यूजर ने प्रियंका चोपड़ा की तुलना श्रीलंका क्रिकेटर मलिंगा के बालों से की है। इसके साथ ही पोस्ट में लिखा है कौन ज्यादा बेहतर लग रहा है?
कुछ यूजर्स ने प्रियंका चोपडा़ की फोटो को एडिट करके उनके बालों के ऊपर चिड़िया का घोसला बनाकर चिड़िया को बैठा दिया है। एक और यूजर ने ट्वीट में लिखा -'लगता है कि प्रियंका चोपड़ा ने मेट गाला में तैयार होने से पहले चालबाज फिल्म का यह सीन देख लिया था। चालबाज में श्रीदेवी ने अपनी आंटी का मेकअप किया था। प्रियंका उसी स्टाइल से प्रेरित हो गई थीं।'
आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा के अलावा दीपिका पादुकोण और अंबानी खानदान की बेटी ईशा अंबानी भी मेट गाला में शिकरत करने गई थीं। मेट गाला 2019 की थीम Camp: Notes on Fashion रखी गई थी। इसी तर्ज पर मॉडल, एक्टर, सिंगर से लेकर डिज़ाइनर और डायरेक्टर्स सभी सेलिब्रिटीज ने लुक कैरी किया था। दीपिका ने भी इसी तर्ज पर Zac Posen द्वारा किया हुआ गाउन पहना था।
ईशा अंबानी ने पिंक कार्पेट के लिए Prabal Gurung की खूबसूरत ड्रेस को चुना। ईशा के इस खूबसूरत गाउन पर पूरे में फैदर और स्टोन वर्क हो रखा था। बता दें, ईशा इससे पहले साल 2017 में मेट गाला कार्पेट पर वॉक करती नजर आई थीं। उस साल भी उन्होंने अपने लुक से हर किसी का दिल जीत लिया था। ईशा ने मेट गाला 2017 के लिए मारिया ग्राजिया चिउरी का क्रिश्चियन डायोर गाउन पहना था।