सब्सक्राइब करें

#MeToo में फंसे कॉमेडियन का खुलासा, वकील की फीस देने के लिए नहीं थे पैसे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 23 Nov 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
MeToo accused Stand up comic Utsav Chakraborty said he could not afford a lawyer
Utsav Chakraborty - फोटो : file photo

#MeToo के जरिए यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती ने खुलासा किया है कि उनके पास वकील की फीस देने के लिए रुपए नहीं थे, जिस वजह से वह अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई नहीं दे पा रहे थे। बीते साल  #MeToo अभियान के जरिए कई महिलाओं ने हॉटस्टार के शो एआईबी के कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती सहित गुरसिमरन खंभा और तन्मय भट्ट पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया थे। ऐसे में अब उत्सव चक्रवर्ती अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दे रहे हैं।

Trending Videos
MeToo accused Stand up comic Utsav Chakraborty said he could not afford a lawyer
utsav chakraborty - फोटो : file photo

उत्सव चक्रवर्ती ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट फ्री प्रेस जर्नल से बात की। इस दौरान उन्होंने अपने ऊपर लगे #MeToo के आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी है। उत्सव चक्रवर्ती ने कहा है कि वह अपने ऊपर लगे आरोपों पर इसलिए शांत थे क्योंकि उनके पास वकील की फीस देने के लिए रुपए नहीं थे। उत्सव चक्रवर्ती ने कहा है- मेरे बैंक अकाउंट में कुल 20 हजार रुपए थे। इसके अलावा उत्सव चक्रवर्ती ट्विटर के जरिए लगातार अपनी सफाई भी पेश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
MeToo accused Stand up comic Utsav Chakraborty said he could not afford a lawyer
utsav chakraborty

कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर महिलाओं के कमेंट और व्हाट्सएप पर उनके साथ चैट के कुछ स्क्रीनशॉट साझा किए हैं। इन स्क्रीनशॉट को साझा करते हुए उत्सव चक्रवर्ती ने कहा है कि सेक्स चैट में केवल उनके ओर भेजे गए मैसेज नजर आए जबकि महिला ने अपने मैसेज डिलीट कर लिए थे। उन्होंने महिला के साथ चैट के स्क्रीनशॉट शेयर किए, जिनमें महिला ने मैसेज डिलीट करने की बात कबूली है।

MeToo accused Stand up comic Utsav Chakraborty said he could not afford a lawyer
utsav chakraborty - फोटो : file photo

गौरतलब है कि कॉमेडी ग्रुप एआईबी का शो 'ऑन एयर विद एआईबी' स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर प्रसारित किया जाता था। पिछले साल जल्द ही इसका तीसरा सीजन प्रसारित होने वाला था, लेकिन यौन शोषण के मामले में उत्सव चक्रवर्ती, गुरसिमरन खंभा और तन्मय भट्ट का नाम आ जाने के बाद हॉटस्टार ने 'ऑन एयर विद एआईबी' के तीसरे सीजन का प्रोडक्शन और प्रसारण करने पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन
MeToo accused Stand up comic Utsav Chakraborty said he could not afford a lawyer
Utsav Chakraborty and Tanmay bhatt - फोटो : file photo

आपको बात दें कि पिछले साल AIB के स्टैंडअप कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए थे। इस बात का खुलासा ट्विटर के जरिए उस समय हुआ जब एक महिला ने उत्सव के बारे में कई राज खोले। महिला ने ट्वीट कर बताया कि ऑस्ट्रेलिया के क्रूज पर उत्सव चक्रवर्ती ने उसके अलावा कई नाबालिग लड़कियों के साथ आपत्तिजनक और दुर्व्यवहार के करने की कोशिश की थी। 

पढ़ें: कैंसर से लड़ रह बेटे को इस तरह से खाना खिलाने की कोशिश करते थे इमरान, जानकर हो जाएंगे भावुक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed