कोरोना वायरस का असर दुनिया भर में देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से कोई भी काम नहीं हो पा रहा है। स्थिति इस समय ऐसी है कि कोई भी मांगलिक कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। देखा जाए तो ये समय भी मांगलिक कार्यक्रम का है। ऐसे में lockdown की वजह से कई सारे लोगों को अपनी शादियां टालना पड़ गई हैं। जिसमें कई सारे सेलिब्रिटीज का नाम भी शामिल है। हाल ही में ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी की तारीख आगे बढ़ाई गई है। वहीं इस लिस्ट में अब एक और नाम हॉलीवुड से भी जुड़ गया है।
Coronavirus की वजह से टली पूर्व अडल्ट स्टार मिया खलीफा की शादी, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खबर आई है कि पूर्व अडल्ट स्टार मिया खलीफा की शादी की तारीख भी आगे बढ़ा दी गई है। दरअसल मिया खलीफा की शादी इसी साल 10 जून को होने वाली थी। लेकिन इस समय हालातों को देखते हुए मिया ने अपनी शादी टाल दी है। इस बात की जानकारी खुद मिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। मिया ने इसके साथ ही शादी टलने को लेकर अपना दर्द भी बयां किया है।
मिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में मिया सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में मिया ने लिखा है, 'रॉबर्ट से शादी करने से पहले अगर यह दुनिया खत्म हो जाती है तो मेरे क्लोसेट में टंगे 12 कपड़ों में से किसी एक को पहनाकर मुझे दफना देना। ये सारे वो कपड़े हैं जो मैं अपनी शादी में पहनने वाली थी, जो जून में होने वाली थी।'
A post shared by Mia K. (@miakhalifa) on
गौरतलब है कि मिया खलीफा ने मार्च में ब्वॉयफ्रेंड रॉबर्ट संग अपनी शादी का एलान किया था। इसी के साथ उन्होंने बताया था कि रॉबर्ट ने एक साल पहले ही मिया को शादी के लिए प्रपोज किया था। मैंने तुरंत ही हां कह दिया था। बता दें कि मिया खलीफा की दूसरी शादी है। उन्होंने साल 2011 में अपने हाईस्कूल ब्वॉयफ्रैंड से शादी की थी। लेकिन दोनों की शादी सिर्फ तीन साल ही चली थी। 2014 में दोनों अलग हुए और 2016 में तलाक ले लिया।
बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अली फजल और ऋचा चड्ढा की भी शादी की तारीख आगे बढ़ाई गई है। तो वहीं टेलीविजन एभिनेत्री पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा की शादी भी कोरोना वायरस के चलते अधर में लटकी हुई है। दोनों ने तय तारीख पर कोर्ट मैरिज करने का भी फैसला किया है। अब देखते हैं कि दोनों की शादी हो पाती है या एक बार फिर तारीख आगे खिसक जाएगी।