सब्सक्राइब करें

भूषण कुमार पर सोनू निगम ने लगाए थे गंभीर आरोप और मीका सिंह ने दी थी प्रतिक्रिया, जानिए दोनों गायकों के बारे में

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 05 Jul 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
Mika Singh reaction on Sonu Nigam statement over Bhushan Kumar know about Sonu Nigam and Mika Singh life
सोनू निगम ,मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों मशहूर गायक सोनू निगम ने भूषण कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो साझा करते हुए भूषण कुमार और कुछ लोगों को म्यूजिक इंडस्ट्री का माफिया बताया था। सोनू निगम ने अपने वीडियो में कहा था कि भूषण कुमार नए गायकों को मौका भी नहीं देते हैं। सोनू निगम के इस बयान को पंजाबी और हिंदी गायक मीका सिंह ने गलत बताया है। उन्होंने कहा कि कई नए गायकों ने इंडस्ट्री में नाम कमाया है। सोनू निगम और मीका सिंह के बयान काफी चर्चा में रहे, ऐसे में हम आपको दोनों गायकों की जिदंगी की कुछ खास बातों से रूबरू करवाते हैं। 

Trending Videos
Mika Singh reaction on Sonu Nigam statement over Bhushan Kumar know about Sonu Nigam and Mika Singh life
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

मीका सिंह और सोनू निगम, दोनों ने ही बचपन में पिता से संगीत की शिक्षा ली थी। सोनू निगम का जन्म 30 जुलाई 1973 को फरीदाबाद में हुआ था। प्लेबैक सिंगर सोनू निगम ने अपनी खूबसूरत आवाज से सिर्फ भारतीयों को ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व को भी दीवाना बनाया है। उन्होंने कई भाषाओं में शानदार गाने गाए हैं। कामयाब फिल्मी गायक होने के साथ ही उनके म्यूजिक एलबम ने भी उन्हें काफी ख्याति दिलाई। मल्टी टैलेंटेड सोनू अच्छे कॉमेडियन, टीवी होस्ट भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mika Singh reaction on Sonu Nigam statement over Bhushan Kumar know about Sonu Nigam and Mika Singh life
मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू का जन्म एक कायस्थ परिवार में हुआ था। उनकी मां का नाम शोभा है। सोनू की दो बहनें भी हैं। सोनू ने अपनी गायकी का करियर महज चार साल की उम्र में ही शुरू कर दिया था। वह स्टेज पर पिता अगम निगम के साथ गानें गाते थे। बाद में वह अपने पिता के साथ शादियों और पार्टियों में भी गाने लगे। सोनू को बाद में शास्त्रीय गायक उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान ने भी प्रशिक्षित किया। उन्होंने 1995 में आई फिल्म बेवफा सनम के गाना 'अच्छा सिला दिया तूने' से गायक के रूप में शुरुआत की। शुरुआती दिनों में वह रफी के गाने गाया करते थे। 90 के दशक में उनका एलबम किस्मत और दीवाना सुपरहिट रहा, इसके बाद तो उन्होंने दर्जनों फिल्मों में सफलतापूर्वक प्लेबैक सिंगिंग की। साल 2004 में आई फिल्म लव इन नेपाल के जरिए उन्होंने बतौर अभिनेता फिल्मों में कदम रखा। सोनू ने मधुरिमा के साथ शादी की है। उनके बेटे का नाम निवान है।

Mika Singh reaction on Sonu Nigam statement over Bhushan Kumar know about Sonu Nigam and Mika Singh life
मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें पंजाबी और हिंदी गायक मीका सिंह की तो उनका जन्म 10 जून साल 1977 को हुआ था। अमरीक उर्फ मीका सिंह, जो अपनी रॉकिंग परफॉर्मेंस से लोगों के दिलों को जीतते हैं। अपनी बेबाक और खालिस पंजाबी गायकी से उन्होंने पिछले करीब डेढ़ दशक में सफलता के सोपान चढ़े हैं। मीका कई सिंगिंग टीवी शोज के मैंटॉर भी रहे हैं। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जिले में जन्मे मीका के पिता भी संगीत का ज्ञान रखते थे। उन्होंने बचपन में ही मीका को संगीत की शिक्षा देनी शुरू कर दी थी। मीका को गाने के साथ ही तबला, हारमोनियम और गिटार बजाने का भी बेहद शौक है। उनके बड़े भाई दलेर मेहंदी भी शानदार गायक हैं।

विज्ञापन
Mika Singh reaction on Sonu Nigam statement over Bhushan Kumar know about Sonu Nigam and Mika Singh life
मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

साल 1998 में मीका ने अपने करियर की शुरुआत एलबम 'सावन में लग गई आग' से की थी। उसके बाद उन्होंने कई एलबम जारी किए। इनमें मीका एंड अदर हिट्स भाग- एक ,ओ सनम जानम, शेर-ए-पंजाब, चैंपियंस लीग टी-20, खास हैं। इसके अलावा मीका ने सिंह इज किंग, जब वी मेट, अगली और पगली, रेडी, फुकरे, किक, हैप्पी न्यू ईयर, वीरे दी वेडिंग जैसी कई हिट फिल्मों में गाने गाए हैं। द वॉयस इंडिया, झलक दिखाजा सीजन दो जैसे कई टीवी शो में भी दिखाई दिए। मीका सिंह अभी भी अविवाहित हैं, हालांकि उनके कई अफेयर्स चर्चा में जरूर रहे हैं। 

पढ़ें: यशराज की कास्टिंग डायरेक्टर पर पायल रोहतगी ने लगाए गंभीर आरोप, बताया एक मुलाकात के वसूले थे इतने रुपये

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed