{"_id":"5f01957745586267935c3570","slug":"sonu-sood-help-to-a-man-from-up-tweet-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनू सूद से शख्स ने घर जाने के लिए मांगी मदद, अभिनेता ने कहा- 'दो दिन पहले कहा होता तो...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनू सूद से शख्स ने घर जाने के लिए मांगी मदद, अभिनेता ने कहा- 'दो दिन पहले कहा होता तो...'
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 05 Jul 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक में धीरे- धीरे ढील दी जा रही है लेकिन अभी भी कई जगह पर फंसे मजदूर अपने घर नहीं पहुंच पाए हैं। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद लगातार ऐसे लोगों की मदद कर रहे हैं। सोनू सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें उनके घर तक पहुंचा रहे हैं।
2 of 5
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्विटर पर एक शख्स ने सोनू सूद से अपने गांव तक पहुंचाने के लिए मदद मांगी। शख्स ने बताया कि वो मुंबई में रहता है और उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में जाना चाहता है। शख्स के ट्वीट करने पर सोनू सूद ने जो जवाब दिया उसने सभी का दिल जीत लिया।
3 of 5
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनू को टैग करते हुए यूजर ने लिखा कि 'हैलो सर मेरा नाम रामधनी प्रजापति है, तीन महीने से मैं और मेरा परिवार मुंबई में फंसे हैं। काम भी बंद हो गया और जो पैसे थे वो भी खत्म हो गए हैं। अब हम अपने गांव जाना चाहते हैं, यूपी के जौनपुर। बीवी और तीन बच्चे हैं। अभी घर चलाना मुश्किल हो रहा है। कृपया सर हमारी मदद करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
रामधनी प्रजापति के इस ट्वीट पर सोनू सूद ने लिखा कि 'आपके नाम में राम भी है और धनी भी...तो काहे चिंता करते हो रामधनी। आपको और आपके परिवार को घर पहुंचा देंगे। दो दिन पहले बोले होते तो अभी घर पर होते। करते हैं कुछ।'
आपके नाम में राम भी है और धनी भी ..तो काहे चिंता करते हो रामधनी। आपको और आपके परिवार को घर पहुँचा देंगे। दो दिन पहले बोले होते तो अभी घर पर होते। करते हैं कुछ ❣️ https://t.co/kvyGP1XgOx
याद दिला दें कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सोनू सूद को भारत रत्न देने की मांग की थी। उनके फैंस यह मांग कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने की वजह से कर रहे थे। करीब तीन महीने से सोनू सूद लगातार मजदूरों, श्रमिकों और छात्रों को उनके घर तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।