फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput Suicide: सुशांत ने जिस हरे रंग के कपड़े से लगाई थी फांसी, पुलिस ने उसे भी फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा

Sun, 05 Jul 2020 01:56 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 05 Jul 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Suicide Case: Police Sent Green Kurta For Forensic investigation
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Suicide) ने अपने बांद्रा वाले घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत की मौत की जांच अभी भी की जा रही है। अब तक करीब 30 लोगों से पुलिस ने पूछताछ कर ली है जिसमें सुशांत  के परिवार सहित उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी शामिल हैं।

Sushant Singh Rajput Suicide Case: Police Sent Green Kurta For Forensic investigation
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

सुशांत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सुशांत की मौत की वजह asphyxia बताई गई है। यानी शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन न मिलने की वजह से मौत। हालांकि, सुशांत के केस में मुंबई पुलिस किसी भी एंगल को नहीं छोड़ रही है। अब पुलिस उस कपड़े की जांच करेगी जिससे सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाई थी।  

Sushant Singh Rajput Suicide Case: Police Sent Green Kurta For Forensic investigation
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

पुलिस को शक इस बात का है कि क्या ये कपड़ा फंदे में लटकने के बाद सुशांत का वजन संभाल सकता था। बताया जा रहा है कि इस कपड़े का टेनसिल स्ट्रेंथ टेस्ट होगा। सुशांत ने हरे रंग के कपड़े से फांसी लगाई थी। ये कपड़ा सूती का था। सुशांत के गले में फंदे के निशान भी पाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Suicide Case: Police Sent Green Kurta For Forensic investigation
सुशांत सिंह राजपूत

वहीं पुलिस ने जब सुशांत के मृत शरीर को देखा था, तब उन्हें वहां एक बाथरोब बेल्ट भी मिली जो पहले से ही दो टुकड़ों में टूट चुकी थी। सुशांत के घर में किसी सबूत के लिए जब पुलिस ने खोज की थी तब उन्हें सुशांत की कपड़ों की अलमारी पूरी तरह बिखरी मिली। हो सकता है सुशांत ने अपनी अलमारी से यही हरे रंग का कपड़ा निकाला हो।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Suicide Case: Police Sent Green Kurta For Forensic investigation
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

पुलिस इस केस की छानबीन में कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहती है। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना, बिहार में हुआ था। हालांकि मूल रूप से सुशांत पूर्णिया जिले के मालदहा गांव के रहने वाले थे। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आत्महत्या से उनके फैंस लेकर परिवार तक सभी लोग दुखी हैं। सोशल मीडिया पर फैंस सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed