फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Star Kids: मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए थे ये स्टारकिड्स, छोटी उम्र में बने इतनी संपत्ति के मालिक

Tue, 28 Feb 2023 08:36 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 28 Feb 2023 08:36 AM IST
विज्ञापन
millionaire bollywood  star kids abram khan taimur ali khan aaradhya bachchan viaan kundra
स्टारकिड्स - फोटो : amar ujala

कहते हैं कि कुछ लोग मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा होते हैं। बॉलीवुड के स्टारकिड्स पर यह बात एकदम सटीक बैठती है। चूंकि वह बेहद अमीर परिवार से आते हैं इसलिए उनकी लाइफस्टाइल भी कुछ उसी तरह से होती है। इनके माता-पिता भी बचपन से अपने बच्चों की हर जरूरतों को पूरा करते हैं और उनकी एक फरमाइश पर चीजें हाजिर हो जाती हैं। हालांकि आज जिन स्टारकिड्स के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वो अभी काफी छोटे हैं, लेकिन बचपन से ही करोड़पति बन चुके हैं। इनके माता-पिता की जितनी संपत्ति है वो आने वाले दिनों में उनके बच्चों की ही होगी, तो चलिए जानते हैं कि ये स्टारकिड्स अभी कितनी संपत्ति के मालिक हैं।

millionaire bollywood  star kids abram khan taimur ali khan aaradhya bachchan viaan kundra
शाहरुख खान और अबराम खान - फोटो : सोशल मीडिया

अबराम खान
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम शाहरुख खान के बेटे अबराम खान का आता है। शाहरुख और गौरी के सबसे छोटे बेटे अबराम अभी उम्र में भी काफी छोटे हैं, लेकिन परिवार में सभी के लाडले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान और गौरी खान की नेटवर्थ करीबन 7304 करोड़ रुपये है, जो आने वाले दिनों में सुहाना खान, आर्यन खान और अबराम खान की ही होगी।

millionaire bollywood  star kids abram khan taimur ali khan aaradhya bachchan viaan kundra
तैमूर अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

तैमूर और जेह अली खान
अमीर स्टारकिड्स की लिस्ट में करीना और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान और जेह अली खान का भी नाम आता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सैफ अली खान की नेटवर्थ करीबन 1120 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
millionaire bollywood  star kids abram khan taimur ali khan aaradhya bachchan viaan kundra
अभिषेक बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन - फोटो : insta

आराध्या बच्चन
बच्चन परिवार की लाडली आराध्या बच्चन बचपन से ही बड़े नाजों से पली हैं। वह भी अपने परिवार की बहुत लाडली हैं। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी अभी से 979 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।

विज्ञापन
millionaire bollywood  star kids abram khan taimur ali khan aaradhya bachchan viaan kundra
शिल्पा शेट्टी,वियान कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

वियान कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बेटा वियान कुंद्रा का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की नेटवर्थ करीबन 2534 करोड़ रुपए है। ऐसे में वियान अभी 2534 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed