फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mrunal Thakur: मृणाल की 'छोटी-सी लव स्टोरी' इंस्टाग्राम पर वायरल, हैरान कर देगा फिदा फैन के इजहार का अंजाम

Tue, 28 Feb 2023 08:32 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 28 Feb 2023 08:32 AM IST
विज्ञापन
Mrunal Thakur gave a savage reply to fan marriage proposal sita ramam actress response will leave you splits
मृणाल ठाकुर - फोटो : insta

शादी का मौसम हो और बॉलीवुड सितारों की शादी न हो..ऐसा हो नहीं सकता। लेकिन इस शादी के मौसम में साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाने वाली मृणाल ठाकुर को एक प्रपोजल मिला है, जिसने उन्हें हैरान कर दिया है। अपने पसंदीदा सितारों को अक्सर शादी के बंधन में बंधते देखने वाले फैंस कभी-कभी खुद सितारों के प्यार में पागल हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में मृणाल ठाकुर के साथ हुआ। अभिनेत्री को उनके प्यार में डूबे एक फैन ने शादी के लिए प्रपोज किया, मृणाल की तरफ से उसको दिया गया जवाब सबकी दिलचस्पी का कारण बना हुआ है। चलिए जानते हैं आखिर मृणाल ने क्या कहा..   

Mrunal Thakur gave a savage reply to fan marriage proposal sita ramam actress response will leave you splits
मृणाल ठाकुर - फोटो : instagram

मृणाल को मिला शादी का ऑफर
टीवी की दुनिया से निकल कर पूरे देशभर में फैले लोगों के दिलों पर राज करना अगर सीखना हो तो मृणाल ठाकुर से बेहतर कोई नहीं सिखा सकता। अभिनय और खूबसूरती से लोगों की पसंद बनी मृणाल ठाकुर का हाल ही में एक नया गुण सामने आया, जो फैंस को दीवाना बना रहा है। दरअसल, अभिनेत्री को उनके द्वारा अपलोड किए गए एक वीडियो पर एक फैन की तरफ से शादी का प्रपोजल मिला। इसके बाद मृणाल ठाकुर ने बड़े ही दिलचस्प तरीके से उसे जवाब दिया, जो सबको उनका फैन बना रहा है। 
Box Office Report: रिलीज के बाद पहली बार लाखों में सिमटा 'पठान', और खराब हुई 'सेल्फी' की क्वालिटी

Mrunal Thakur gave a savage reply to fan marriage proposal sita ramam actress response will leave you splits
मृणाल ठाकुर - फोटो : instagram

फैन ने कहा 'रिश्ता पक्का है'
इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किए गए वीडियो में हमेशा की तरह मृणाल खूबसूरत लग रही हैं। अपने गहनों को फ्लॉन्ट करती मृणाल लोगों का दिल जीत रही हैं, लेकिन फैन को अभिनेत्री कुछ इस तरह भा गई कि उसने उनके सामने शादी का प्रस्ताव ही रख दिया। जी हां, एक फैन ने मृणाल की वीडियो पर कमेंट कर उनसे पूछा, 'मेरी तरफ से रिश्ता पक्का है।' इसके बाद जो हुआ उसने सबको पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर दिया।

View this post on Instagram

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)

विज्ञापन
विज्ञापन
Mrunal Thakur gave a savage reply to fan marriage proposal sita ramam actress response will leave you splits
मृणाल ठाकुर - फोटो : instagram

मृणाल के जवाब से सब हैरान
अपने फैन को जवाब देते हुए मृणाल ठाकुर ने बड़ी बेबाकी से उसका रिश्ता ठुकरा दिया। अभिनेत्री ने लिखा, 'मेरी तरफ से न है।' मृणाल के इस जवाब ने फैंस के बीच एक बड़ी ही मजेदार बातचीत की शुरुआत  कर दी। जिस फैन ने मृणाल को प्रपोज किया था अन्य सोशल मीडिया यूजर्स उसके साथ खूब मजाक कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'तुम्हारी तो गजब बेइज्जती कर दी मृणाल ने।' एक अन्य यूजर ने फैन को सलाह दी कि, 'वह उनकी और मृणाल की लव स्टोरी के बीच न आए।' एक यूजर ने उस फैन के टूटे दिल को सांत्वना दी और लिखा, 'देख लो भाई, हम लड़के हैं, हमारे साथ ऐसा ही होता है।'

विज्ञापन
Mrunal Thakur gave a savage reply to fan marriage proposal sita ramam actress response will leave you splits
मृणाल ठाकुर - फोटो : instagram

सीता रामम से जीता दिल
मृणाल ठाकुर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार  फिल्म 'सीता रामम' में दुलकर सलमान के साथ देखा गया था। इस फिल्म ने सभी के दिलों को खूब प्रभावित किया था। 'सीता रामम' में सबसे तारीफ पाने वाली मृणाल आने वाले समय में भी कई फिल्में करती नजर आएंगी।
Ushna Shah: भारतीय दुल्हन के लुक पर ट्रोल हुईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर आलोचकों को दिया करारा जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed