सब्सक्राइब करें

Rasika Dugal: रसिका दुग्गल ने लेटेस्ट फोटोशूट से लूटा फैंस का दिल, पर्पल ड्रेस में दिखा एलिगेंट लुक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 15 Oct 2022 05:50 PM IST
विज्ञापन
Mirza pur fame Rasika Dugal latest photo shoot pics fans reaction goes viral on social media
रसिका दुग्गल - फोटो : insta

वेब सीरीज मिर्जापुर फेम अभिनेत्री रसिका दुग्गल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर निजी  जिंदगी तक से जुड़ी अपडेट्स फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिनमे वह एलिगेंट लुक में नजर आ रही हैं। अपनी अदाकारी के बल पर अलग पहचान बनाने वाली रसिका दुग्गल की इन तस्वीरों ने फैंस का दिल लूट लिया है। वेस्टर्न आउटफिट में रसिका दुग्गल का ये दिलकश अंदाज किसी का भी दिल लूटने के लिए काफी है।

Mirza pur fame Rasika Dugal latest photo shoot pics fans reaction goes viral on social media
रसिका दुग्गल - फोटो : social media

रसिका दुग्गल ने आज अपने इंस्टाग्राम से चार फोटो शेयर किए हैं। इनमें अभिनेत्री अलग-अलग पोज देती दिख रही हैं। रसिका ने इन फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा है- 'दिल और आउटफिट गार्डन गार्डन'। अभिनेत्री की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। चंद घंटों में ही इन फोटोज को 4 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और कमेंट की झड़ी लग गई है। फैंस अपनी पसंदीदा अभिनेत्री की इन तस्वीरों को देखने के बाद तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस को लेकर फैंस में कितनी दीवानगी है यह कमेंट्स में देखकर ही पता चल रहा है। कमेंट सेक्शन में लवली, ब्युटीफुल और गॉर्जियस जैसे कमेंट्स की भरमार है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rasika (@rasikadugal)

 

 

Mirza pur fame Rasika Dugal latest photo shoot pics fans reaction goes viral on social media
रसिका दुग्गल - फोटो : social media

रसिका दुग्गल को उनके शानदार अभिनय के लिए तो जाना ही जाता है। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर भी उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है। अगर इंस्टाग्राम की करें तो वहां उनके 8 लाख फॉलोअर्स हैं। वे अक्सर अपने फैंस के साथ जानकारियां साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, इसमें उन्हें केक काटते हुए देखा जा सकता है। दरअसल वह वीडियो मिर्जापुर-3 की शूटिंग पूरी होने पर जारी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mirza pur fame Rasika Dugal latest photo shoot pics fans reaction goes viral on social media
रसिका दुग्गल - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि रसिका दुग्गल फिल्मों में भी एक लंबी पारी खेल चुकी हैं। कई फिल्मों में उनके किरदारों को काफी पसंद किया गया लेकिन वेब सीरीज मिर्जापुर ने उनको अलग ही पहचान दी है। मिर्जापुर-2 में उनके किरदार बीना त्रिपाठी ने बोल्ड अवतार से फैंस के होश उड़ा दिए थे। इस किरदार ने उनको फिल्मी पर्दे से अलग हट कर पहचान दी है। जिसके बाद उनकी एक्टिंग का लोहा दुनिया ने माना। हाल ही में मिर्जापुर की तीसरे सिक्वेल दस्तक देने के लिए तैयार है,बता दें कि मिर्जापुर-3 की शूटिंग पूरी हो चुकी है। दर्शकों को जल्द ही एक बार फिर रसिका दुग्गल को बीना त्रिपाठी के किरदार में देखने का मौका मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed