{"_id":"5e9011d28ebc3e6fd63f519a","slug":"mirzapur-actor-ali-fazal-talks-about-his-marriage-with-richa-chaddha-which-extended-due-to-lockdown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lockdown की वजह से टली ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी, अब अभिनेता ने दी ऐसी प्रतिक्रिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Lockdown की वजह से टली ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी, अब अभिनेता ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 10 Apr 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Richa chadha and Ali fazal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनियाभर में कोरोना वायरस का ऐसा कहर बरपा कि मानो पूरी दुनिया ही थम गई है। देश अर्थव्यवस्था, देश के नागरिक, कार्यक्रम, फिल्में इस संक्रमण ने सभी पर लगाम लगा दी है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री जो कभी बंद नहीं होती इस लॉकडाउन ने वो भी कर दिखाया। यहां तक कि कई लोगों की शादी की तारीख भी आगे बढ़वा दी है। इसमें आम लोग ही नहीं बल्कि फिल्मी हस्तियां भी शामिल हैं।
2 of 5
Ali Fazal and Richa Chadda
दरअसल हाल ही में खबरें आई थीं कि अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और मिर्जापुर स्टारर अभिनेता अली फजल अप्रैल में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस खबर से ऋचा और अली दोनों भी बेहद एक्साइटेड थे। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से पूरा देश लॉकडाउन है। कोई घर से बाहर भी नहीं निकल सकता है। जिसके चलते ऋचा और अली ने अपनी शादी की तारीख को आगे खिसकाने का फैसला किया है। अब दोनों के इस फैसले पर अभिनेता अली फजल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
3 of 5
ali fazal
- फोटो : amar ujala
अली फजल ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी को लेकर और उसकी तारीख को आगे खिसकाने को लेकर बात की है। अली इंटरव्यू के दौरान कहा, 'हम असल में दोनों ही चीजों को लेकर थोड़े लेट थे और अस्त व्यस्त थे तो इसलिए हमने कोई हॉल बुक नहीं किया और इंविटेशन कार्ड भी नहीं छपवाए थे। तो कहीं ना कहीं इसके चलते हमारे पैसे बच गए।' हालांकि अली ने ये बात मजाकिया लहजे में कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एक्टर अली फजल
- फोटो : amar ujala
आगे अली ने कहा कि, 'मैं काफी यात्रा कर रहा था और शादी के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पा रहा था। इसके चलते मुझे घरवालों से काफी सुनना पड़ रहा था। ऋचा मुझे अक्सर कहा करती थी कि मुझे शादी की तैयारियों पर ध्यान देना चाहिए लेकिन मैंने नहीं सुना।' इसके साथ ही कोरोना और इस समय बन रही परिस्थितियों को लेकर अली ने कहा कि 'ये बहुत ही अजीबोगरीब समय है और मुझे समझ नहीं आ रहा है कि हम कहां जा रहे हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
पूजा बनर्जी, कुणाल वर्मा
- फोटो : Social Media
गौरतलब है कि सिर्फ अली और ऋचा ही बल्कि टीवी कपल पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा भी इसी महीने में शादी करने वाले थे। लेकिन कोरोना की वजह से दोनों की सादी भी टलने की बात की जा रही थी। हालांकि पूजा और कुणाल ने अब इसी महीने में कोर्ट मैरिज करने का फैसला किया है। क्योंकि दोनों का ही मानना है के वो दोनों अब और इंतजार नहीं कर सकते हैं। बता दें कि पूजा और कुणाल की सगाई साल 2017 में हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।