फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में फंसीं ये अभिनेत्री, बोलीं- 'मास्क तक नहीं मिल रहा'

Fri, 10 Apr 2020 11:50 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 10 Apr 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
soundrya sharma stuck in los angeles amid coronavirus
soundrya sharma - फोटो : social media

कोरोना वायरस की वजह से दुनिया के ज्यादातर देशों में लॉकडाउन की स्थिति है। इस बीच कई लोग जो देश से बाहर गए हैं वो वहीं फंसे रह गए। अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा इन दिनों अमेरिका के लॉस एंजेलिस में हैं। एक वीडियो शेयर कर सौंदर्या ने बताया कि उन्हें मास्क तक नहीं मिल रहा है।

soundrya sharma stuck in los angeles amid coronavirus
soundrya sharma - फोटो : social media

सौंदर्या एक वीडियो में मास्क बनाती हुई नजर आईं। वो बताती हैं कि बाजार में मास्क की कमी है। ऐसे में खुद से ही मास्क बनाया जा सकता है। ये टीशर्ट, दुपट्टा या अन्य किसी दूसरे कपड़े से तैयार हो सकता है। 

soundrya sharma stuck in los angeles amid coronavirus
रांची डायरीज - फोटो : सोशल मीडिया

सौंदर्या कहती हैं कि 'जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पूरी दुनिया में मास्क की कमी है। मैं अभी खरीद नहीं पा रही हूं इसलिए खुद के लिए मास्क बनाने का विचार मेरे दिमाग में आया। कुछ कोशिशों के बाद मैंने इसे बना लिया।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
soundrya sharma stuck in los angeles amid coronavirus
रांची डायरीज - फोटो : social media

सौंदर्या अक्टूबर 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'रांची डायरीज' में नजर आ चुकी हैं। इसे अनुपम खेर ने प्रोड्यूस किया था। सौंदर्या एक प्रोजेक्ट के सिलेसिले में ही लॉस एंजेलिस में थीं। वो जल्द ही अपनी पहली वेब सीरीज 'रक्तांचल' में नजर आएंगी।

विज्ञापन
soundrya sharma stuck in los angeles amid coronavirus
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

कोरोना वायरस से प्रभावितों की बात करें तो दुनियाभर में कोरोना वायरस से अब तक 94 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 15 लाख 89 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि तीन लाख 53 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। भारत में अभी तक 6400 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

Coronavirus: मदद के लिए फिर आगे आए अक्षय कुमार, बीएमसी की इतने करोड़ रुपये से की आर्थिक सहायता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed