{"_id":"5e90045d8ebc3e768d0640d4","slug":"luv-ranjan-planning-to-make-de-de-pyaar-de-film-sequel-actress-rakul-preet-hints","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शुरू हुई अजय देवगन की इस हिट फिल्म के सीक्वल की सुगबुगाहट, हीरोइन ने लीक कर दी खबर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शुरू हुई अजय देवगन की इस हिट फिल्म के सीक्वल की सुगबुगाहट, हीरोइन ने लीक कर दी खबर
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Fri, 10 Apr 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
De De Pyaar De
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मकार लव रंजन लिखित और अकिव अली निर्देशित फिल्म 'दे दे प्यार दे' की सीक्वल की चर्चा शुरू हो गई है। फिल्म की अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने इस बात पर मोहर लगाई है। इस बारे में जानकारी साझा करते हुए रकुल ने बताया कि फिल्म का अंत ऐसा रखा गया था कि इसके आगे फिल्म की सीक्वल बनाई जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि वह लगातार फिल्म के मेकर्स से इस बात की जानकारी लेती रहती हैं कि इसके सीक्वल पर काम कब से शुरू हो सकता है।
2 of 5
de de pyaar de
- फोटो : social media
गौरतलब है कि फिल्म 'दे दे प्यार दे' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जो पिछले साल रिलीज हुई थी। फिल्म में अजय देवगन, तब्बू और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में दिखे। फिल्म में अजय देवगन लंदन में रहने वाले एक व्यापारी की भूमिका में है जो अपनी पत्नी (तब्बू) से अलग होकर रहता है। वह अपने से आधी उम्र की लड़की (रकुल प्रीत सिंह) से प्यार करने लगता है।
3 of 5
de de pyaar de
- फोटो : social media
कहानी में मोड़ तब आता है जब अजय देवगन, रकुल के साथ भारत वापस आते हैं जिसके बाद तीनों की जिंदगी में कई दिलचस्प मोड़ आते हैं। यह फिल्म दर्शकों द्वारा पसंद की गई थी। फिल्म ने करीब 143 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
De De Pyaar De
- फोटो : social media
वहीं ऐसी भी चर्चा है कि आने वाले दिनों में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह फिल्म 'थैंक गॉड' में एक साथ नजर आएंगे। फिल्म में दोनों के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अहम किरदार में हैं। हालांकि फिल्म को लेकर अभी किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
5 of 5
Rakul Preet Singh
- फोटो : amar ujala, mumbai
वहीं लॉकडाउन के समय लोगों की मदद करने के लिए रकुल प्रीत ने अपना यू ट्यूब अकाउंट शुरू किया है। इसके जरिए वह कमाए गए पैसों को पीएम केयर्स फंड में देंगी। इस चैनल पर वह खाना, फिटने, फिल्म और अपने दोस्तों से जुड़े कंटेंट साझा करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।