जब कोई अभिनेता शानदार प्रदर्शन करता है, तो इंडस्ट्री में उसे समान भूमिकाएं मिलने की ज्यादा संभावनाएं रहती हैं। कलाकार भी एक जैसे किरदार निभकर थक जाता है। ऐसे में वे नई भूमिकाओं की तरफ ज्यादा आकर्षित होता है। यही कहना है 'मिर्जापुर' के मुन्ना भइया यानी अभिनेता दिव्येंदु शर्मा का। दिव्येंदु ने मिर्जापुर के अलावा प्यार का पंचनामा में भी अहम किरदार निभाया था, लेकिन अभिनेता को लगता है कि इंडस्ट्री में एक छवि गढ़ दी जाती है तो अभिनेता का उससे बाहर निकलना काफी मुश्किल हो जाता है।
Divyenndu: 'मुन्ना भैया' बनने के बाद दिव्येंदु को एक जैसे रोल होने लगे थे ऑफर, बोले- यह कुआं मैंने ही खोदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2011 में दिव्येंदु लव रंजन की दोस्त कॉमेडी 'प्यार का पंचनामा' में लिक्विड के रूप में सामने आए। सात साल बाद, उन्होंने खुद को अमेजन प्राइम वीडियो सीरीज 'मिर्जापुर' में मुन्ना भैया का एक प्रशंसक पसंदीदा किरदार निभाया था। दर्शक दिव्येंदु को मुन्ना भइया के नाम से ही पहचानते हैं और इसी किरदार में देखते हैं।
Killer Soup: मनोज बाजपेयी और कोंकणा सेन शर्मा की 'किलर सूप' का एलान, इस दिन रिलीज होगी क्राइम थ्रिलर सीरीज
अब हाल ही में, एक इंटरव्यू में अपने किरदार को लेकर दिव्येंदु का कहना है, 'सफलता के बाद एक पैटर्न का पालन करने का लालच हमेशा मौजूद था। मेरी पहली फिल्म प्यार का पंचनामा के बाद भी लोग कहते थे कि कृप्या कॉमेडी करते रहो, लेकिन मैं वह काम नहीं करना चाहता था जो मुझे पसंद नहीं है। दिव्येंदु एक छवि बनाने को एक नया कुआँ खोदने के समान मानते हैं और कहते हैं कि उनके दिमाग में हमेशा यह सवाल रहेगा कि क्या यह एक बुद्धिमान विकल्प है।'
दिव्येंदु ने आगे कहा, 'मैं अपने आप से यह बातचीत करता हूं कि यह कुआं मैंने ही खोदा है, इसलिए मैं इससे पानी भी निकाल सकता हूं। फिर यह कहना बेवकूफी है कि मैंने यह कुआं खोदा है, इसलिए अब मैं आगे बढ़ूंगा।'
Actresses: इन अभिनेत्रियों को मिल चुका है नेशनल क्रश का टैग, लिस्ट में तृप्ति डिमरी का नाम हुआ शामिल
बता दें कि साल 2018 में आई 'मिर्जापुर' ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। सीरीज में उनके द्वारा निभाए गए मुन्ना भैया के किरदार लोग आज तक नहीं भूल सके हैं। इस कैरेक्टर की वजह से वह ओटीटी के सुपरस्टार बन चुके हैं, जिनकी