कलाकार: पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुग्गल, हर्षिता शेखर गौर, कुलभूषण खरबंदा, अंजुम शर्मा, राजेश तेलंग, शीबा चड्ढा, अमित सियाल, विजय वर्मा, ईशा तलवार और प्रियांशु पैन्यूली
बहुप्रतीक्षित सीरीज़ मिर्जापुर के दूसरे सीजन का ट्रेलर आ गया है। वीरू के हिसाब से देखें तो इसमें एक्शन है, इमोशन है और ढेर सारा ड्रामा है। क्राइम ड्रामा श्रेणी की सीरीज में ‘मिर्जापुर’ ने ‘सैक्रेड गेम्स’ का बैंड बजाया था। इस बार मुकाबले में ‘अभय 2’ है। इस शो ने मुकाबले के लिए लाइन बहुत बड़ी खींची है, प्राइम वीडियो को वहां तक पहुंचने के लिए बहुत खून बहाना होगा।
Mirzapur 2 Trailer: फिर छिड़ी गंदी बात गाली, गोली और मिर्जापुर की, इसलिए लगेगी सीढ़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘मिर्जापुर 2’ 23 अक्टूबर को रिलीज होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की पृष्ठभूमि पर बने क्राइम ड्रामा मिर्जापुर के पहले सीजन को इसकी गालियों और उत्तेजक दृश्यों ने सेक्रेड गेम्स श्रेणी की ओटीटी सीरीज के तौर पर काफी चर्चा दिलाई। इस बार जो ट्रेलर सामने आया है, उसमें बहुत सारे समीकरण बदल गए हैं।
लिलिपुट की एंट्री और विजय वर्मा का अंदाज ट्रेलर में सबसे ज्यादा ध्यान खींचता है। ट्रेलर का साउंड थोड़ा कानों को तकलीफ देने वाला है और ज्यादा से ज्यादा बात करीब पौने तीन मिनट के ट्रेलर में कह देने की जल्दबाजी भी इसका असर कम करती है।
हां, ‘मिर्जापुर’ के दूसरे सीजन के में कालीन भैया का कुनबा बड़ा होने वाला है। पिछले सीजन के कलाकारों के साथ साथ नए कलाकारों विजय वर्मा, प्रियांशु पैन्युली और ईशा तलवार क देखना दिलचस्प रहने वाला है। पहले सीजन से दूसरे सीजन तक आते आते सेक्स और गालियों से लबरेज क्राइम ड्रामा अब हर ओटीटी पर पैर पसार चुके हैं, ऐसे में दशहरा के सीजन में इसकी राह कठिन रहने वाली है।
डिजनी प्लस और प्राइम वीडियो भारत में अब तक फैमिली ऑडिसंस के लिए सुरक्षित रहने वाले ओटीटी माने जाते थे। लेकिन, इस सीजन में पहले डिजनी प्लस हॉटस्टार ने ‘बहुत हुआ सम्मान’ प्रसारित करके ये सम्मान खोया। अब बारी फिर से प्राइम वीडियो की है। दुख बस इस बात का है कि ये सीरीज बनाने वालों में एक नाम फरहान अख्तर का भी है, जिनकी विरासत तहजीब और भलमनसाहत की रही है।
पढ़ें: Ram Pyaare Sirf Humare Review: भोंडी कॉमेडी की ‘गंगा’ में जी टीवी ने भी धो लिए हाथ, बनाया ये नकली शो