फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रनौत पर एक्ट्रेस का खुलासा, 'अपने चक्कर में मेरा सीन काटा-पहले पता होता तो कभी काम ना करती'

Wed, 30 Jan 2019 09:59 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 30 Jan 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
Mishti Chakrabarty accused Kangana Ranaut over her role in Manikarnika
मिष्ठी - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' शुरुआत से ही विवादों में है। रिलीज से पहले इस फिल्म को लेकर करणी सेना ने विरोध किया था। फिल्म रिलीज होने के बाद इस फिल्म के को-डायरेक्टर क्रिश ने कंगना पर फिल्म को हाईजैक करने का आरोप लगाया। अब इस फिल्म की एक्ट्रेस मिष्ठी चक्रवती ने कंगना के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। मिष्टी के मुताबिक फिल्म 'मणिकर्णिका' में उनका अहम रोल था लेकिन बाद में उनका रोल काटकर छोटा कर दिया गया। मिष्ठी ने पूछा, 'फिल्म में से मेरा रोल कहां गया।'

Mishti Chakrabarty accused Kangana Ranaut over her role in Manikarnika
मिष्ठी - फोटो : सोशल मीडिया

सुभाष घई की फिल्म 'कांची' से अपना डेब्यू करने वाली मिष्ठी चक्रवर्ती, कंगना रनौत से बहुत नाराज हैं। स्पॉटबॉय को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'फिल्म में हर एक्टर के सीन को एडिट किया गया है। यह कभी नहीं होता है कि हर किसी का सब कुछ बरकरार रहे। मैं जानना चाहती हूं कि मैं फिल्म में कर क्या रही हूं। निर्माता कमल जैन के साथ पहली मीटिंग में मैंने 'मणिकर्णिका' के लिए मना कर दिया था, लेकिन उन्होंने कहा कि फिल्म में मेरा बड़ा रोल है। उन्होंने मुझसे वादा किया था कि मेरे पास बहुत सारे अहम सीन्स होंगे। इसलिए मैं इस फिल्म को करने के लिए राजी हो गई। क्रिश की वजह से ही मैंने इस फिल्म के हां की।'

Mishti Chakrabarty accused Kangana Ranaut over her role in Manikarnika
kangana ranaut

मिष्ठी ने कहा, 'मैंने क्रिश का काम देखा है और मैं लंबे समय से उनके साथ फिल्म करना चाहती थी, लेकिन अंत में डायरेक्टर भी नहीं रहा और रोल भी नहीं रहा। मैंने इस फिल्म में कई खूबसूरत सीन्स शूट किए थे लेकिन किसी भी सीन को नहीं रखा गया। बॉलीवुड में मेरी भले ही मजबूत मौजूदगी न हो लेकिन मैं दूसरी भाषाओं की फिल्मों में कुछ अच्छा काम कर रही हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Mishti Chakrabarty accused Kangana Ranaut over her role in Manikarnika
मिष्टी - फोटो : सोशल मीडिया

मिष्ठी ने आगे कहा, 'क्रिश के कंगना पर दिए इंटरव्यू के बाद मैंने उनसे बात की तब मुझे पता चला कि कंगना ही सभी फैसले लेने लगी थीं। अगर मुझे पहले ही बता दिया होता कि कंगना इस फिल्म की डायरेक्टर होंगी तो शायद मैं 'मणिकर्णिका' नहीं करती। कमल ने मुझे कहा था कि कंगना मेरे रोल को बेहतर बना रही हैं लेकिन जब मैंने फिल्म देखी तो मैं हैरान रह गई थी। फिल्म से मेरे फाइट सीन्स को भी हटा दिया गया।'

विज्ञापन
Mishti Chakrabarty accused Kangana Ranaut over her role in Manikarnika
Kangana Ranaut

उन्होंने कहा, 'मैंने दक्षिण की एक फिल्म के लिए डेट्स दे रखी थीं। जब कंगना मेरे पास आई और मुझसे कहा कि आप मेरे लिए एक बहन की तरह हैं, मेरी सबसे अच्छी दोस्त हैं। आप मुझे तारीखें नहीं देने के लिए चुन सकते हैं, लेकिन यह आपकी तरफ से एक अभिनेता का नुकसान है। कमल जैन ने मुझे यह कहने के लिए बुलाया कि उन्होंने फिल्म में मेरी भूमिका बढ़ाने का फैसला किया है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed