{"_id":"60261de18ebc3ee8f02f4b9e","slug":"miss-india-2020-manya-singh-daughter-of-rickshaw-driver-lesser-known-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Manya Singh: ऑटो रिक्शा ड्राइवर की बेटी ने जीता मिस इंडिया रनरअप का खिताब, जानिए मान्या सिंह के बारे में सबकुछ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Manya Singh: ऑटो रिक्शा ड्राइवर की बेटी ने जीता मिस इंडिया रनरअप का खिताब, जानिए मान्या सिंह के बारे में सबकुछ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
पिता के साथ मान्या सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तेलंगाना की एक इंजीनियर मानसा वाराणसी को बुधवार रात वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया 2020 का विजेता बनाया गया। हरियाणा की मनिका श्योकंद को वीएलसीसी फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया 2020 घोषित किया गया, जबकि मान्या सिंह प्रतियोगिता में रनरअप रहीं।
2 of 6
मान्या सिंह।(दाहिने)
- फोटो : अमर उजाला।
मान्या सिंह उत्तर प्रदेश के एक रिक्शा चालक की बेटी हैं। उनके लिए ये जीत खास है क्योंकि यह कई रातों और कई वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद प्राप्त हुई है। मान्या ने सफलता की राह पर चल रहे संघर्षों के बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट 'ThisIsMyStoy' लिख कर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि वह मिस इंडिया द्वारा अपनी यात्रा तय कर इस मंच का उपयोग करके दूसरों को प्रेरित करने की आशा करती हैं।
3 of 6
पिता व भाई के साथ मान्या सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
कुशीनगर में पैदा हुईं मान्या ने अपने एक पोस्ट में कहा है कि वह कठिन परिस्थितियों में पली-बढ़ीं, बिना भोजन के रातें बिता चुकी हैं और केवल कुछ रुपए बचाने के लिए मीलों पैदल चली हैं। वह उन किताबों और कपड़ों के लिए तरस गईं जिसे वह खरीदना चाहती थीं। उनका भाग्य शायद कभी उनके पक्ष में नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मिस इंडिया मान्या सिंह (बांए से पहला)
- फोटो : अमर उजाला।
मान्या बताती हैं कि उनके माता-पिता ने मान्या की परीक्षा की फीस का भुगतान करने के लिए जो छोटे-मोटे गहने थे वो भी गिरवी रख दिए थे। मिस इंडिया ने पिछले महीने साझा की गई पोस्ट में मान्या सिंह के बारे में कहा, "उनका मानना है कि शिक्षा सबसे मजबूत हथियार है जो हर समय खुद के पास हो सकता है।"
विज्ञापन
5 of 6
Miss India 2020
- फोटो : Twitter
आगे पोस्ट में लिखा है कि उन्होंने अपने एचएससी के दौरान सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार जीता है। आज तक जीवन में बहुत संघर्ष किया है। एक ऑटो ड्राइवर की बेटी होने के कारण और किताबों का खर्च उठाने में सक्षम नहीं होने की वजह से उन्हें स्कूल के दिनों में भी उपेक्षित रखा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।