फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें कौन हैं मिस इंडिया 2020 का खिताब जीतने वाली मानसा वाराणसी, तस्वीरों में देखिए खूबसूरती

Thu, 11 Feb 2021 03:28 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 11 Feb 2021 03:28 PM IST
विज्ञापन
Miss India 2020 Manasa Varanasi: Biography and lifestyle, see pics
मनासा वाराणसी - फोटो : Instagram

23 साल की मानसा वाराणसी ने फेमिना मिस इंडिया 2020 के ग्रैंड फिनाले में कई सुंदरियों को हराकर मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया है। VLCC फेमिना मिस इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से टॉप 3 विजेताओं की घोषणा की गई। जहां मानसा के सिर पर मिस इंडिया का ताज सजा तो वहीं मान्या सिंह और मनिका शोकंद रनरअप रहीं। अब मानसा के मिस इंडिया बनते ही फैंस उनके बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक हो गए हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कौन हैं मानसा वाराणसी जिन्होंने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया है।

Miss India 2020 Manasa Varanasi: Biography and lifestyle, see pics
मानसा वाराणसी - फोटो : Instagram

तेलंगाना के हैदराबाद में जन्मीं मानसा वाराणसी पेशे से फाइनेंशियल एक्सचेंज इनफॉर्मेशन एनालिस्ट हैं। मिस इंडिया बनने से पहले मानसा मिस तेलंगाना भी रह चुकी हैं। 23 साल की मानसा ने वसावी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से अपनी पढ़ाई की है। मानसा बचपन में एक बेहद शर्मिली लड़की थीं। उन्हें संगीत में भी बेहद रुचि है इसके साथ ही वो एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम नृत्यांगना भी हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by manasa varanasi (@manasa5varanasi)

Miss India 2020 Manasa Varanasi: Biography and lifestyle, see pics
मनासा वाराणसी - फोटो : Instagram

मानसा को किताबें पढ़ने का भी बेहद शौक है। मानसा के जीवन में तीन महिलाएं बहुत ही महत्व रखती हैं वो हैं उनकी मां, नानी मां और छोटी बहन। ये तीनों ही मानसा की आदर्श हैं। इनके अलावा बॉलीवुड और हॉलीवुड में नाम कमाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को भी मानसा अपना आदर्श मानती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Miss India 2020 Manasa Varanasi: Biography and lifestyle, see pics
मानसा वाराणसी - फोटो : Instagram

मानसा अब मिस इंडिया बन चुकी हैं, लेकिन इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरें बताती हैं कि वो सामान्य जिंदगी जीना पसंद करती हैं। उनकी मुस्कान बहुत ही प्यारी है। मानसा की तस्वीरों से पता चलता है कि उन्हें आधुनिक कपड़ों के साथ-साथ पारंपरिक परिधान पहनने का भी काफी शौक है। मानसा साड़ी में भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। नई मिस इंडिया को खाने में हैदराबादी बिरयानी काफी पसंद हैं।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by manasa varanasi (@manasa5varanasi)

विज्ञापन
Miss India 2020 Manasa Varanasi: Biography and lifestyle, see pics
मनासा वाराणसी - फोटो : Instagram

बता दें कि फेमिना मिस इंडिया 2020 का ग्रैंड फिनाले मुंबई के प्लश होटल में किया गया। बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना ने इस इवेंट को होस्ट किया, जबकि नेहा धूपिया इस मेगा इवेंट की ऑफिशियल पेंजेन्ट रहीं। वाणी कपूर, चित्रांगदा सिंह, नेहा धूपिया, अपारशक्ति खुराना और पुलकित सम्राट जैसे तमाम दिग्गज सितारे इस खास इवेंट में शरीक हुए। कोरोना महामारी की वजह से इस बार प्रतियोगिता की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल रूप से आयोजित किया गया था। ये मिस इंडिया 2020 का 57 वां संस्करण था जिसका समापन भी हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed