{"_id":"61b4b7ddc5e9ac4c5c5038cc","slug":"miss-universe-2021-who-is-harnaaz-sandhu-know-about-this-beauty-diva-who-is-representing-the-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिस यूनिवर्स 2021: भारत को तीसरी बार खिताब दिला सकती हैं हरनाज संधू, जानिए कौन हैं देश का प्रतिनिधित्व कर रहीं यह ब्यूटी डीवा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मिस यूनिवर्स 2021: भारत को तीसरी बार खिताब दिला सकती हैं हरनाज संधू, जानिए कौन हैं देश का प्रतिनिधित्व कर रहीं यह ब्यूटी डीवा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 11 Dec 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
हरनाज संधू
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस साल के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट का आयोजन इजरायल में किया जा रहा है। इस बार में आयोजित हो रही मिस यूनिवर्स 2021 प्रतियोगिता में 21 वर्षीय हरनाज संधू भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इससे पहले भारत की कई खूब अभिनेत्रियां ना सिर्फ इस प्रतियोगिता का हिस्सा रही हैं, बल्कि इसे जीता भी है। इसी कड़ी में साल 2021 में यह मौका चंडीगढ़ के सिख परिवार में जन्मी हरनाज संधू को मिला है। इजरायल में आयोजित होने वाले मिस यूनिवर्स 2021 के फिनाले भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं हरनाज संधू इससे पहले भी कई ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा ले चुकी हैं। आइए जानते हैं कौन है मिस यूनिवर्स 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं हरनाज संधू-
फिटनेस और योग की शौकीन हरनाज ने छोटी उम्र से ही ब्यूटी कॉम्पिटीशन में भाग लेना शुरू कर दिया था। उन्होंने साल 2017 में मिस चंडीगढ़ का खिताब भी जीता था। इसके एक साल बाद हरनाज को मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया 2018 का ताज भी मिल चुका है। इन दो प्रतिष्ठित खिताब को अपने नाम करने के बाद हरनाज ने मिस इंडिया 2019 में हिस्सा लिया, जिसमें वह टॉप 12 तक जगह बनाने में कामयाब रही थीं।
साल 2018 में हरनाज ने मिस इंडिया पंजाब का खिताब हासिल करने के बाद द लैंडर्स म्यूजिक वीडियो तेराताली (Tarthalli) में भी काम किया। इसके बाद इसी साल उन्होंने सितंबर में मिस डीवा यूनिवर्स इंडिया 2021 का खिताब अपने नाम किया। हरनाज को यह ताज खुद अभिनेत्री कृति सेनन ने पहनाया था। मिस यूनिवर्स 2021 का हिस्सा बनने से पहले ही हरनाज फिल्मों में अपनी जगह पक्का कर चुकी हैं। वह अगले साल रिलीज होने वाली दो पंजाबी फिल्में 'Bai Ji Kuttange' और 'Yaara Diyan Poo Baran' में नजर आएंगी।
3 of 6
हरनाज संधू
- फोटो : इंस्टाग्राम
अपनी फिटनेस से बेहद प्यार करने वालीं हरनाज प्रकृति से भी बेशुमार प्यार करती हैं। ग्लोबल वार्मिंग और प्रकृति संरक्षण को लेकर उनके विचार ने ही मिस डीवा पेजेंट में जज पैनल को प्रभावित किया था। उनका मानना है कि पृथ्वी को बचाने के लिए हमारे पास अभी भी समय है, इसलिए जितना हो सके प्रकृति का संरक्षण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हरनाज संधू
- फोटो : इंस्टाग्राम
मिस यूनिवर्स 2021 के दौरान हरनाज ने स्विमसूट से लेकर नेशनल कॉस्ट्यूम सेशन तक में अपनी खूबसूरती से भी को प्रभावित किया। उन्होंने नेशनल कॉस्ट्यूम सेशन में पिंक कलर का लहंगा पहना था। इसके साथ ही वह हाथों में मैचिंग छतरी लिए भी नजर आईं। उनका यह पारंपरिक आउटफिट भारतीय महारानी के शाही लुक को दर्शा रहा था।
मिस यूनिवर्स 2021 के नाम का एलान 12 दिसंबर को इजरायल के ईलात (Eilat) में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के प्रारंभिक स्टेज में 75 से ज्यादा कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था। वहीं, अब इस रेस में मिस स्वीडन, मिस थाईलैंड, मिस यूक्रेन, मिस यूएसए, मिस वेनेजुएला, मिस कैमरून, मिस ब्राजील, मिस ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड समेत कई ब्यूटी डीवाज शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।