फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इरफान, सोनाली के बाद मिथुन चक्रवर्ती हुए बीमार, लॉस एंजिल्स के अस्पताल में भर्ती

Sat, 29 Dec 2018 10:00 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 29 Dec 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
mithun chakraborty hospitalized to los angeles due to back injury
mithun chakraborty - फोटो : file photo

साल 2018 बॉलीवुड के कई एक्टर्स के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा नहीं रहा। पहले इरफान खान अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए लंदन गए। इरफान के बाद ही सोनाली बेंद्रे को कैंसर होने की खबर ने सभी को चौंका दिया। सोनाली फिलहाल न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज कराकर वापस भारत लौट आई हैं। फिर ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी बीमारी की जानकारी दी, हालांकि उन्हें क्या हुआ है अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई हैै। अब एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

mithun chakraborty hospitalized to los angeles due to back injury
Mithun Chakraborty - फोटो : file photo

66 वर्षीय मिथुन चक्रवर्ती पिछले लंबे समय से पर्दे पर नजर नहीं आए। वो आखिरी बार एक डांस शो में बतौर जज दिखे थे। अब मिथुन चक्रवर्ती से जुड़ी जो खबर आई है वो उनके फैंस के लिए बेहद निराश करने वाली है। दरअसल, मिथुन कुछ समय से बीमार चल रहे थे अब वो बीमारी का इलाज कराने अमेरिका में हैं।

mithun chakraborty hospitalized to los angeles due to back injury
mithun chakraborty - फोटो : file photo

वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक, मिथुन चक्रवर्ती पिछले कुछ महीने से पीठ दर्द की समस्या से जूझ रहे थे। मिथुन के परिवार ने उन्हें अमेरिका के लॉस एंजिल्स के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल उनका इलाज जारी है। मिथुन के साथ उनके बेटे महा अक्षय चक्रवर्ती और बहू मदालसा शर्मा भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
mithun chakraborty hospitalized to los angeles due to back injury
Mithun And Mimoh - फोटो : file photo

मिथुन चक्रवर्ती को साल 2009 में फिल्म लकी की शूटिंग के दौरान एक्शन सीन फिल्माने के दौरान चोट लग गई थी। इसके बाद से ही मिथुन लगातार पीठ दर्द की समस्या से परेशान थे। साल 2016 में भी मिथुन ने अपना इलाज करवाया था। इस दौरान उन्होंने अपने काम से छुट्टी भी ली थी। अब एक बार फिर से उनके पीठ दर्द की समस्या उभरी है। 

विज्ञापन
mithun chakraborty hospitalized to los angeles due to back injury
mithun chakraborty - फोटो : file photo

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मिथुन की हालत में सुधार है। मिथुन चक्रवर्ती आखिरी बार फिल्म जीनियस में नजर आए थे। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उत्कर्ष शर्मा, इशिता चौहान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में हैं। अनिल शर्मा के बेटे ने इस फिल्म से डेब्यू किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed