फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिथुन चक्रवर्ती की समधन हैं ये जानी-मानी अभिनेत्री, 'महाभारत' में निभाया था देवकी का किरदार

Tue, 09 Mar 2021 01:38 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 09 Mar 2021 01:38 PM IST
विज्ञापन
Mithun Chakraborty Relative Actress Sheela Sharma Who Played Role Of Devki In Serial Mahabharata
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्मों में अपनी अलग स्टाइल से करोड़ों फैंस का दिल जीत चुके दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने दूसरी बार राजनीति की दुनिया में कदम रखा है। मिथुन चक्रवर्ती ने भाजपा का दामन थाम लिया है और तभी से वो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। मिथुन चक्रवर्ती ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं और लोग उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार किया करते थे। अपनी एक्टिंग के दम पर नाम बनाने वाले मिथुन दा के परिवार की बात करें तो वो भी फिल्मी दुनिया से जुड़ा हुआ है। ये बात सभी को पता है कि मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा एक एक्ट्रेस हैं। लेकिन कम ही लोग जानते होंगे कि मिथुन चक्रवर्ती की समधन भी जानी-मानी अभिनेत्री हैं। जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

Mithun Chakraborty Relative Actress Sheela Sharma Who Played Role Of Devki In Serial Mahabharata
शीला शर्मा - फोटो : Twitter

बीआर चोपड़ा के धारावाहिक 'महाभारत' में देवकी का चर्चित किरदार निभाने वाली अभिनेत्री शीला शर्मा मिथुन चक्रवर्ती की समधन और मदालसा शर्मा की मां हैं। देवकी के किरदार से शीला शर्मा को पहचान मिली थी और लोगों ने उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया था।

Mithun Chakraborty Relative Actress Sheela Sharma Who Played Role Of Devki In Serial Mahabharata
शीला शर्मा - फोटो : Twitter

ऐसे तो शीला शर्मा ने कई फिल्मों और सीरियल में काम किया था लेकिन 'महाभारत' में देवकी के किरदार से उन्हें घर-घर में पहचान मिल गई थी। इतना ही नहीं उन्होंने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था कि दिल्ली में एक शख्स ने उनके सिर्फ इसलिए पैर छू लिए थे क्योंकि उन्होंने देवकी का किरदार निभाया था। शीला की महाभारत के लिए कास्टिंग भी काफी अलग तरीके से हुई थी। दरअसल, 'महाभारत' के कास्टिंग निर्देशक गूफी पेंटल ने शीला को एक शो में एक्टिंग करते हुए देखा था और इसके बाद वह उनके पास महाभारत में देवकी का किरदार करने का ऑफर लेकर पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mithun Chakraborty Relative Actress Sheela Sharma Who Played Role Of Devki In Serial Mahabharata
मदालसा शर्मा और शीला शर्मा - फोटो : Instagram

तो वहीं शीला शर्मा की बेटी और एक्ट्रेस मदालसा शर्मा भी काफी अच्छी एक्ट्रेस हैं। इन दिनों वो टीवी धारावाहिक 'अनुपमा' में काव्या का किरदार निभा रही हैं। सीरियल में निगेटिव किरदार निभा रही मदालसा शर्मा की एक्टिंग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। मदालसा बॉलीवुड में गणेश आचार्य के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'एंजेल' में भी काम कर चुकी हैं।

विज्ञापन
Mithun Chakraborty Relative Actress Sheela Sharma Who Played Role Of Devki In Serial Mahabharata
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

मिथुन चक्रवर्ती के राजनीतिक सफर की बात करें तो साल 2011 में अभिनेता ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा था। टीएमसी पार्टी से जुड़ने के बाद मिथुन चक्रवर्ती को राज्यसभा से सांसद भी बनाया, लेकिन 2016 के अंत में मिथुन चक्रवर्ती ने राज्यसभा के सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। तो वहीं अब राज्यसभा से होते हुए वो भाजपा में शामिल हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed