{"_id":"5b3b248a4f1c1b03168b45c5","slug":"mithun-chakraborty-son-mahaakshay-and-here-other-hit-actors-flop-son","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिना तैयारी के ही इन सेलिब्रिटीज ने बेटों को किया लॉन्च, चौथे वाले को देखने पहुंचा था सिर्फ एक दर्शक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिना तैयारी के ही इन सेलिब्रिटीज ने बेटों को किया लॉन्च, चौथे वाले को देखने पहुंचा था सिर्फ एक दर्शक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय उर्फ मिमोह पर एक एक्ट्रेस ने रेप का आरोप लगाया है। महाअक्षय ने साल 2008 में फिल्म 'जिम्मी' से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वो 'द मर्डरर', 'हॉन्टेड', 'लूट' और 'रॉकी' जैसी फिल्मों में नजर आए। मिथुन भले ही अपने जमाने में सुपरस्टार रहे हों लेकिन मिमोह का करियर कुछ खास नहीं रहा। तो चलिए आपको ऐसे ही स्टार किड के बारे में बताते हैं जिनका करियर फिल्मों में आगे नहीं बढ़ पाया।
2 of 8
प्रोड्यूसर वासु भागनानी के बेटे जैकी भागनानी ने साल 2009 में फिल्म 'कल किसने देखा' से बॉलीवुड में दस्तक दी थी लेकिन अभी तक उनकी एक भी फिल्म हिट नहीं हुई है। फिलहाल वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'वास्ता' में एक बार फिर नजर आने वाले हैं।
3 of 8
एक्टर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन भी बॉलीवुड में बड़े फ्लॉप साबित हुए। उन्होंने साल 2008 में फिल्म 'हाल ए दिल' से अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन बहुत जल्द ही वह फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
जाने-माने डायरेक्टर अब्बास-मस्तान ने वैसे तो कई सुपरहिट फिल्में दी हैं लेकिन उनके निर्देशन में बनी एक फिल्म को देखने के लिए महज एक दर्शक पहुंचा था। अब्बास ने 'मशीन' फिल्म से अपने बेटे मुस्तफा को लॉन्च किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट कियारा आडवाणी थीं। बॉलीवुड के कई स्ट्रगलिंग एक्टर्स को स्टार बनाने वाले अब्बास ने ये कभी नहीं नहीं सोचा होगा कि जब वो अपने बेटे को लॉन्च करेंगे तो उनकी फिल्म इतनी बडी फ्लॉप साबित होगी। 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को देखने मुंबई के जुहू स्थित एक पीवीआर में केवल एक शख्स पहुंचा था। जिसके चलते शो को कैंसिंल करना पड़ा था।
विज्ञापन
5 of 8
एक्टर अभिषेक बच्चन ने अपने फिल्मी करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं। ‘गुरू’, ‘युवा’, ‘बंटी और बबली’, ‘सरकार राज’ जैसी कई फिल्मों में अभिषेक ने अपने अभिनय से लोगों को हैरान कर दिया। इतना सब कुछ होने के बावजूद अभिषेक को जो मुकाम मिलना चाहिए था वो शायद नहीं मिल पाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।