{"_id":"5b74f02342c792234c291edb","slug":"mobile-bans-ranveer-singh-and-deepika-padukone-marriage-ceremony","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुष्का और सोनम की शादी से दीपिका ने लिया सबक, मेहमानों को दी गई ये सख्त हिदायत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुष्का और सोनम की शादी से दीपिका ने लिया सबक, मेहमानों को दी गई ये सख्त हिदायत
Thu, 16 Aug 2018 09:02 AM IST
एंंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 16 Aug 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर की शादी के बाद दीपिका पादुकोण की शादी का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की शादी की डेट फाइनल हो गई है। साथ ही मेहमानों की लिस्ट भी तैयार कर ली गई है लेकिन अनुष्का और सोनम की शादी से सबक लेते हुए दीपिका ने खुद की शादी से पहले बड़ा कदम उठाया है।
2 of 5
दीपिका पादुकोण
दीपिका अपनी शादी को खास तो बनाना चाहती हैं, साथ ही वो प्राइवेसी का भी खूब ध्यान रख रही हैं। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका और रणवीर ने फैसला किया है कि उनकी शादी में जो भी मेहमान आएंगे उनसे रिक्वेस्ट की गई है कि वो अपने साथ मोबाइल और कैमरा ना लाएं।
3 of 5
दीपिका पादुकोण
दरअसल, दीपिका नहीं चाहतीं कि उनकी शादी से जुड़ी कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जाएं। इसके लिए सुरक्षा के भी खास इंतजाम किए जाएंगे। दीपिका और रणवीर खुद अपनी शादी की तस्वीरें सभी के साथ शेयर करना चाहते हैं। बता दें कि सोनम की शादी में काफी वीडियोज और तस्वीरें वायरल हुई थीं। जिसके बाद सोनम ने नाराजगी भी जताई थी कि उनकी प्राइवेसी की कोई परवाह किए बगैर तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण
- फोटो : Miss Malini
दीपिका और रणवीर के सूत्रों ने बताया कि शादी 20 नवंबर को फिक्स हुई है। इटली के लेक कोमो नाम की जगह पर दीप-वीर सात फेरे लेंगे। मेहमानों की बात करें तो दीपिका और रणवीर ने शादी में सिर्फ 30 लोगों को बुलाने का फैसला लिया है। इसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे। अभी तक किसी बॉलीवुड सेलेब्रिटी के शादी में शामिल होने की खबर नहीं आई है।
विज्ञापन
5 of 5
दीपिका पादुकोण
वेन्यू की बात करें तो रणवीर और दीपिका ने लेक कोमाे नाम की जिस जगह को पसंद किया है वो इटली के लोम्बार्डी में है। इस लेक के पास एक बेहद खूबसूरत विला है। यहीं पर शादी की सभी रस्मों को पूरा किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।