सलमान खान (Salman Khan) के मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 7 की विवादित कंटेस्टेंट सोफिया हयात (Sofia Hayat) पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं। सोफिया ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह अपनी जिंदगी पर किताब लिख रही हैं। किताब में उन्होंने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और अपने रिश्तों के बारे में भी लिखने की बात कही थी।
6 साल पुराने ट्वीट को लेकर फंसीं सोफिया हयात, वीडियो जारी कर बताई विराट के साथ रिश्ते की सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहित के अलावा सोफिया ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ रिश्ते की बात भी कही थी। दरअसल जैसे ही सोफिया ने अपने और रोहित के रिश्ते का खुलासा किया ट्विटर पर फैंस ने पुराने ट्वीट दिखाए जिनमें विराट कोहली से उनका नाम जोड़ा गया था। हालांकि अब सोफिया ने विराट कोहली की खबरों को झूठा बताया और एक वीडियो भी जारी किया है।
A post shared by Sofia Hayat (@sofiahayat) on
वीडियो में सोफिया ने स्वीकार किया कि वह रोहित के साथ रिश्ते में थी लेकिन विराट के साथ रिलेशनशिप को लेकर कुछ भी नहीं कहा। उन्होंने यह भी कहा कि पुराने ट्वीट फोटोशॉप किए गए हैं। वो ट्वीट्स उनके द्वारा नहीं किए गए। उन्होंने मार्च 2012 में ट्विटर पर रोहित और विराट से जुड़ा एक ट्वीट किया था। यह भी काफी सनसनीखेज था। इन ट्वीट में साफ देखा जा सकता था सोफिया ने कैसे-कैसे अश्लील ट्वीट किए थे।
सोफिया ने दावा किया कि रोहित के साथ उन्होंने काफी वक्त बिताया है और रोहित उनको डेट भी कर चुके हैं। उन्होंने बताया 'रोहित मुझ पर दिलोंजान से मरते थे और हम दोनों में बहुत ही करीबी रिश्ता था, हमने साथ में बहुत वक्त गुजारा, लेकिन एक दिन दोस्तों के बीच उन्होंने मुझे अपना फैन बताकर परिचय दिया तो मेरा दिल टूट गया और हम दोनों में दूरियां पैदा होने लगीं।