{"_id":"5c469f86bdec2232285afd47","slug":"why-cheat-india-movie-box-office-collection-day-4","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"4 दिन में ही 'वॉय चीट इंडिया' का हुआ ऐसा बुरा हाल, इमरान हाशमी को भी नहीं होगी उम्मीद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
4 दिन में ही 'वॉय चीट इंडिया' का हुआ ऐसा बुरा हाल, इमरान हाशमी को भी नहीं होगी उम्मीद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 22 Jan 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Why Cheat India
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की लेटेस्ट फिल्म वॉय चीट इंडिया (Why Cheat India) बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है। निर्देशक सौमिक सेन (Soumik Sen) की फिल्म में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के साथ श्रेया धनवंतरी (Shreya Dhanwanthary) और स्निग्धा चटर्जी (Snighadeep Chatterjee) मुख्य भूमिका में हैं।
2 of 5
Why Cheat India
- फोटो : instagram
वॉय चीट इंडिया बीते 18 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ये फिल्म देश की शिक्षा व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार की कहानी पर आधारित है। ओपनिंग डे पर वॉय चीट इंडिया की धीमी शुरुआत हुई जिसके बाद वीकेेंड पर भी फिल्म लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही।
3 of 5
Why Cheat India
- फोटो : instagram
बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, रविवार तक फिल्म ने कुल 5.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। अभी तक वॉय चीट इंडिया को जिस तरह ठंडा रिस्पॉन्स मिला है, अनुमान है कि सोमवार को इसका कलेक्शन 1-1.5 करोड़ के आस-पास रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Why Cheat India
- फोटो : instagram
रिलीज से पहले फिल्म अपने नाम को लेकर विवादों में घिरी रही। फिल्म का नाम पहले चीट इंडिया था जिस पर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई। बाद में मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलकर वॉय चीट इंडिया किया। फिल्म में इमरान हाशमी एक ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे हैं जो पैसे लेकर अमीर स्टूडेंट्स को परीक्षाओं में पास कराता है।
विज्ञापन
5 of 5
Why Cheat India
- फोटो : Instagram
वॉय चीट इंडिया का बजट करीब 25-30 करोड़ है। फिल्म को टी-सीरीज के भूषण कुमार, अतुल कास्बेकर और तनुज गर्ग ने मिलकर इसका निर्माण किया है। वहीं इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म की बात करें तो इसके अलावा वो मर्डर 4 में नजर आएंगे। साथ ही वो नेटफ्लिक्स सीरीज द बार्ड ऑफ ब्लड में भी दिखेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।