{"_id":"5c469839bdec227378301df4","slug":"uri-movie-box-office-collection-day-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस पर 'उरी' का नया रिकॉर्ड, 11वें दिन कलेक्शन रहा इतने करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉक्स ऑफिस पर 'उरी' का नया रिकॉर्ड, 11वें दिन कलेक्शन रहा इतने करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 22 Jan 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
uri
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri: The Surgical Strike) अभी बॉक्स ऑफिस पर थमने के बिल्कुल मूड में नहीं है। दूसरे हफ्ते भी फिल्म अपना शानदार कलेक्शन जारी रखे हुए है। फिल्म में विक्की कौशल के अभिनय की सबसे ज्यादा तारीफ हो रही है।
2 of 5
uri
- फोटो : social media
बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, 10वें दिन तक फिल्म ने 108 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। अभी तक के रिस्पॉन्स को देखें तो अनुमान लगाया जा रहा है फिल्म 11वें दिन यानी सोमवार को करीब 7-8 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी। इस तरह फिल्म 115 करोड़ जुटा चुकी है।
3 of 5
uri
- फोटो : social media
फिल्म का कलेक्शन अभी तक जिस तरह हो रहा है अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये फिल्म कुल 175 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। अगले हफ्ते उरी के सामने चुनौतियां भी होंगी। 25 जनवरी को कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी (Manikarnika: The Queen of Jhansi) रिलीज होगी। भारी भरकम बजट में बनी कंगना रनौत की इस फिल्म की काफी चर्चा है। मणिकर्णिका के रिलीज के बाद उरी की रफ्तार धीमी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
uri
- फोटो : social media
उरी ने रिलीज के पहले वीकेंड पर जहां 35.92 करोड़ की कमाई की थी वहीं दूसरे वीकेंड पर इसका बिजनेस 37.25 करोड़ के करीब रहा। ऐसा कम ही होता है जब हर दिन बीतने के साथ फिल्म का कलेक्शन भी बढ़ता जाए। उरी से पहले 2015 में रिलीज हुई फिल्म दम लगा के हईशा के साथ भी ऐसा ही हुआ था जब दूसरे वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन ज्यादा रहा।
विज्ञापन
5 of 5
uri
- फोटो : social media
25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को करीब 800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी उरी में विक्की कौशल के अलावा यामी गौतम और परेश रावल का मुख्य रोल है। फिल्ल्म सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। सितंबर 2016 को आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर मुंहतोड़ जवाब दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।