{"_id":"5c4697f0bdec22736d6a0902","slug":"sara-ali-khan-and-his-kedarnath-actor-sushant-singh-rajput-are-new-lovebirds-of-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार्तिक आर्यन को छोड़ इस स्टार को डेट कर रहीं सारा अली खान, पिता सैफ को भी जानकर होगी हैरानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कार्तिक आर्यन को छोड़ इस स्टार को डेट कर रहीं सारा अली खान, पिता सैफ को भी जानकर होगी हैरानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 22 Jan 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
sara ali khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सारा अली खान (Sara Ali Khan) बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली पहली ऐसी स्टार किड हैं जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहती हैं । 'केदारनाथ' (Kedarnath) से डेब्यू करने वाली सारा की इस फिल्म में उनके लीड हीरो सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) थे । दोनों की केमेस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था ।
2 of 5
sara ali khan
- फोटो : instagram
इसके बाद सारा की रणवीर सिंह के साथ 'सिंबा' (Simmba) भी रिलीज हुई जिसने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है । अब सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है । खबरों के अनुसार, ये दोनों स्टार्स एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं ।
3 of 5
sara ali khan
स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, 21 जनवरी को सुशांत के बर्थडे को सेलीब्रेट करने के लिए सारा स्पेशली देहरादून से वापस आईं । सारा अपने साथ केक भी लकेकर पहुंचीं । इस खास मौके पर दोनों स्टार्स डिनर डेट पर गए । दोनों की रियल लाइफ केमेस्ट्री देख ये कयास लगाए जा रहे हैं कि ये बॉलीवुड के नए लवबर्ड्स हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sara ali khan
बता दें कि कुछ दिन पहले सारा ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में बताया था कि वो कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं । बाद में रणवीर सिंह ने सारा और कार्तिक को एक ईवेंट में मिलवाया भी था लेकिन बात आगे नहीं बढ़ी। वहीं अब सारा और सुशांत के एक-दूसरे को डेट करने की खबर चौंकाने वाली है ।
विज्ञापन
5 of 5
सारा अली खान
- फोटो : ANI
सुशांत सिंह राजपूत का नाम उनकी 'राब्ता' को स्टार कृति सेनन के साथ जुड़ चुका है । इससे पहले सुशांत का अंकिता लोखंडे के साथ ब्रेकअप हो गया था । दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। सुशांत के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म 'सोनचिड़िया' है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।