{"_id":"5c469280bdec22736934b0b6","slug":"raj-babbar-son-prateik-babbar-to-tie-knot-with-sanya-sagar-on-january-22-and-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सान्या सागर के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे प्रतीक बब्बर, लखनऊ में दो दिन तक चलेगा फंक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सान्या सागर के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे प्रतीक बब्बर, लखनऊ में दो दिन तक चलेगा फंक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 22 Jan 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Prateik babbar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और नेता राज बब्बर (Raj Babbar) के बेटे प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar) आज अपनी गर्लफ्रेंड सान्या सागर (Sanya Sagar) से शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खबरों के मुताबिक प्रतीक और सान्या की शादी 23 जनवरी को है। शादी की रस्में दो दिन तक चलेंगी।
2 of 5
Prateik Babbar
- फोटो : social media
ऐसा माना जा रहा है कि इस शादी में बॉलीवुड से लेकर राजनीति की कई मशहूर हस्तियां शामिल हो सकती हैं। शादी लखनऊ में होगी क्योंकि राज बब्बर शुरुआत से ही उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे हैं और वो लखनऊ में ही रहते हैं। शादी के बाद इस जोड़ी ने मुंबई में एक आलीशान रिसेप्शन भी रखा है।
3 of 5
Prateik Babbar
प्रतीक की होने वाली पत्नी सान्या सागर NIFT से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है। इसके साथ ही उन्होंने लंदन फिल्म एकेडमी से फिल्म मेकिंग में डिग्री भी ली है। बता दें सान्या और प्रतीक ने पिछले साल जनवरी में सगाई की थी। प्रतीक और सान्या पिछले 9 सालों से एक दूसरे को जानते हैं। हालांकि दोनों का रिलेशनशिप साल 2017 से शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Prateik Babbar
प्रतीक साल 2016 में उस समय सुर्खियों में आ गये थे जब उन्होंने अपनी पर्सनल लाईफ के बारे में कई चौंकानेवाले खुलासे किये थे। उन्होंने बताया था कि, कम उम्र में ड्रग्स की लत लगने के चलते 19 साल में रिहेब सेंटर से होकर आये थे। प्रतीक ने 'जाने तू या जाने ना', 'एक दीवाना था' और 'धोबी घाट' जैसी लीक से हटकर फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
5 of 5
prateik babbar
प्रतीक बब्बर सान्या सागर से पहले अभिनेत्री एमी जैक्सन को भी डेट करने की वजह से सुर्खियां बटोर चुके हैं। दोनों ने 'एक दीवाना था' में साथ काम किया था। इस दौरान दोनों के बीच प्यार पनपा। यहां तक की प्रतीक ने एमी के नाम का टैटू भी गुदवा लिया था, लेकिन ये मोहब्बत ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी। जल्द दोनों का ब्रेकअप हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।