फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किम शर्मा: 'मोहब्बतें' से रातों-रात हासिल किया था स्टारडम, युवराज सिंह से जुड़ा था नाम

Sun, 23 May 2021 02:05 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 23 May 2021 02:05 PM IST
विज्ञापन
'Mohabbatein' Actress Kim Sharma Controversial Life and Love Affair with Yuvraj Singh
किम शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कई लोगों का मानना है कि फिल्मी दुनिया में अभिनेत्रियों का करियर ज्यादा लंबा नहीं रहता। आपको बहुत कम ही ऐसे उदाहरण मिलेंगे जहां हीरोइनों ने लंबे समय तक फिल्में की हों। बॉलीवुड में कुछ ऐसी एक्ट्रेस भी रहीं जो कुछ ही फिल्में करके या तो शादी कर ली या फिल्मी दुनिया से नाता तोड़ लिया। हालांकि उनकी फिल्में हिट जरूर हुई लेकिन उन्हें पहचान नहीं मिली। उन्हीं में से एक नाम है किम शर्मा। जी हां वही, जो फिल्म मोहब्बतें में शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन के साथ नजर आई थीं। यह उनकी डेब्यू फिल्म थी। इसके अलावा वह 'तुम से अच्छा कौन है', 'नहले पे दहला', 'कहता है दिल बार-बार' और 'जिंदगी रॉक्स' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। लेकिन बॉलीवुड में वह अपना कोई खास मुकाम नहीं बना पाईं। अपने करियर से ज्यादा किम निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहीं। पति से तलाक, युवराज सिंह से अफेयर और मेड से मारपीट के चलते किम ने खूब सुर्खियां बटोरीं। 

'Mohabbatein' Actress Kim Sharma Controversial Life and Love Affair with Yuvraj Singh
किम शर्मा, युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2003 में किम और क्रिकेटर युवराज सिंह के अफेयर की खबरें आने लगी थीं। लगभग चार साल तक दोनों का अफेयर चला लेकिन फिर उनके रिश्ते में दरार आने लगी। साल 2007 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। युवराज ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनके बीच में अंडरस्टैंडिंग नहीं थी।

'Mohabbatein' Actress Kim Sharma Controversial Life and Love Affair with Yuvraj Singh
किम शर्मा, अली पुंजानी

इसके बाद किम शर्मा ने 2010 में बिजनेसमैन अली पुंजानी से शादी कर ली और मुंबई छोड़ केन्या में बस गईं। कुछ समय बाद किम के पति ने भी किसी और लड़की के लिए उन्हें छोड़ दिया। किम का नाम 'रॉक ऑन' के निर्देशक अभिषेक कपूर और डिजाइनर अर्जुन खन्ना के साथ भी जोड़ा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
'Mohabbatein' Actress Kim Sharma Controversial Life and Love Affair with Yuvraj Singh
किम शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

किम शर्मा पर साल 2018 में अपनी मेड के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। किम की मेड का कहना था कि ठीक से कपड़े ना धोने पर किम ने उन्हें मारा, घर से निकाला और उनकी सैलरी भी नहीं दी।

विज्ञापन
'Mohabbatein' Actress Kim Sharma Controversial Life and Love Affair with Yuvraj Singh
किम शर्मा और हर्षवर्धन राणे - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2018 में किम ने अभिनेता हर्षवर्धन राणे को डेट करना शुरू किया लेकिन जल्द ही उनका ब्रेकअप हो गया। हालांकि फिर दोनों के बीच सुलह हो गई। फिल्मों में किम का सिक्का भले न चला हो लेकिन सोशल मीडिया पर वह अपनी तस्वीरों के चलते चर्चा में रहती हैं। अक्सर वह तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed