फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'इन आंखों की मस्ती के' से लेकर 'कभी कभी मेरे दिल में', जन्मदिन पर सुनें खय्याम के बेहतरीन गाने

Tue, 18 Feb 2020 03:55 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 18 Feb 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
Mohammed Zahur Khayyam birthday special know his superhit song
खय्याम - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर संगीतकार मोहम्मद जहूर खय्याम का जन्मदिन 18 फरवरी को होता है। उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक गाने दिए। खय्याम की शख्सियत का अंदाजा उनके शानदार संगीत से लगाया जा सकता है। उन्होंने 'कभी कभी मेरे दिल में ख्याल आता है' और 'देख लो आज हमें' जैसे कई सदाबहार गानों में संगीत दिया था। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में करीब 40 साल काम किया और 35 फिल्मों में संगीत दिया। मोहम्मद जहूर खय्याम के जन्मदिन के मौके हम आपको उनके कुछ बेहतरीन गानों से रूबरू करवाते हैं। 

गाना- 'इन आंखों की मस्ती के'
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रेखा जी की पहचान फिल्म 'उमराव जान' के इस गाने से भी होती है। ये फिल्म साल 1981 में आई थी। 'इन आंखों की मस्ती के' गाने को आज भी काफी लोग पसंद करते हैं। 

गाना- 'करोगे याद तो' 
ये नगमा भी फिल्म 'बाजार' का ही है। साल 1982 में इस फिल्म का गानों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। 'करोगे याद तो' गाने में भूपिंदर सिंह ने अपनी आवाज दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गाना- 'फिर छिड़ी रात' 
ये खूबसूरत नगमा साल 1982 में आई फिल्म 'बाजार' नसीरुद्दीन शान और स्मिता पाटिल की फिल्म 'बाजार' का है। इस फिल्म में 'खय्याम' के संगीत ने लाखों दिलों को जीता। 'फिर छिड़ी रात' गाने में लता मंगेशकर और तलत अजीज जी ने अपनी आवाज दी थी। 

विज्ञापन

गाना- 'आंखों में हमने आपके'
ये गाना फिल्म 'थोड़ी सी बेवफाई' का है। ये फिल्म साल 1980 में आई थी। इस फिल्म में 'खय्याम' साहब ने संगीत दिया था। 'आंखों में हमने आपके' गाने में सुरों के सरदार किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed