फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वजह से मोहनलाल को नापसंद करती थीं सुचित्रा, बेहद दिलचस्प है प्रेम कहानी

Sat, 27 Mar 2021 12:04 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 27 Mar 2021 12:04 PM IST
विज्ञापन
Mohanlal wife Suchitra revealed she used to dislike actor intially but later fell in love
सुचित्रा, मोहनलाल - फोटो : Instagram

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के स्टार कपल मोहनलाल और सुचित्रा की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगती है। मोहनललाल अभिनेता होने के साथ साथ प्रोड्यूसर, गायक और थिएटर आर्टिस्ट हैं। उन्होंने साल 1988 में सुचित्रा से शादी की है। सुपरस्टार की पत्नी होते हुए भी सुचित्रा लाइमलाइट से खुद को दूर रखती हैं। हालांकि इन दोनों की प्रेम कहानी की शुरूआत कैसे हुई थी वो आपको बताते हैं।

Mohanlal wife Suchitra revealed she used to dislike actor intially but later fell in love
मोहनलाल. सुचित्रा - फोटो : Instaagram

एक इवेंट के दौरान सुचित्रा ने बताया कि जब उन्होंने मोहनलाल को पहली बार देखा था तो वो उन्हें बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगे थे। सुचित्रा ने कहा कि, 'जब मैंने मोहनलाल को पहली बार फिल्म 'मंजिल विरिंजा पुक्कल' में देखा था तो वो मुझे बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगे।

Mohanlal wife Suchitra revealed she used to dislike actor intially but later fell in love
मोहनलाल

आगे उन्होंने कहा कि, 'मैं उनसे तब सबसे ज्यादा नफरत करती थी जब वो फिल्मों में खलनायक के किरदार में होते थे। हालांकि मुझे भी पता था कि मैं इसलिए उन्हें पसंद नहीं करती थी क्योंकि वो अपने काम में एकदम माहिर थे। मैंने उन्हें तब पसंद करना शुरू किया जब मैंने फिल्म ente mamattukkuttiyammakku देखी। मुझे धीरे धीरे उनसे प्यार हो गया और हमने शादी कर ली। आज वो मेरे सबसे पसंदीदा अभिनेता हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohanlal wife Suchitra revealed she used to dislike actor intially but later fell in love
मोहनलाल पत्नी सुचित्रा के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

इतना बड़ी सुपरस्टार की पत्नी होते हुए भी सुचित्रा लाइमलाइट से दूर क्यों रहती हैं इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि, 'मैंने इतने सालों तक खुद को मीडिया से दूर रखा। जब मेरे बेटे अप्पू यानी प्रणव मोहनाल की डेब्यू फिल्म आई थी तो मैंने संबोधन दिया था। आज मैं अपने पति के सबसे खास पलों की यादें साझा कर रही हूं। एक अभिनेता के तौर पर उन्होंने सब कुछ हासिल कर लिया है। अब वो एक निर्देशक के तौर पर अपने कदम बढ़ा रहे हैं, इसलिए आज मुझे बोलना चाहिए'।

विज्ञापन
Mohanlal wife Suchitra revealed she used to dislike actor intially but later fell in love
परिवार के साथ मोहनलाल - फोटो : Instagram

मोहनलाल और सुचित्रा की मुलाकात जब हुई थी तो वो एक सुपरस्टार बन चुके थे और सुचित्रा उनकी फैन थी। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे और खत भी लिखा करते थे। हालांकि कुंडली ना मिलने की वजह से ये रिश्ता ठुकरा दिया गया था। देखते देखते दो साल बीत गए। एक बार शूटिंग के दौरान मोहनलाल के किसी दोस्त ने बताया कि सुचित्रा आज भी उनका इंतजार कर रही हैं। इसके बाद कहीं जाकर दोनों की शादी हुई। सुचित्रा के पिता भी जाने माने प्रोड्यूसर थे। दोनों की शादी को 33 साल हो चुके हैं। दोनों दो बच्चों के माता पिता हैं।



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed