फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये निर्देशक चला एवेंजर्स की राह, हिंदी सिनेमा में बसाएगा खलनायकों की अलग दुनिया

Sat, 25 Apr 2020 11:53 AM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Sat, 25 Apr 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
Mohit Suri is planning to create his own universe of villains
Mohit Suri - फोटो : twitter

भारत में लॉकडाउन के इस दौर में घर बैठे लेखकों का दिमाग कुछ ज्यादा ही दौड़ रहा है। फिल्मों में सुपरहीरोज और सुपर पुलिस की अलग दुनिया पहले ही बन चुकी है। अब हिंदी फिल्मों के निर्देशक मोहित सूरी फिल्मों में खलनायकों की दुनिया बसाने पर विचार कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोहित सूरी आज के समय में इंसानों में विद्यमान उनके अंदर बसे काले पहलुओं को इस फ्रेंचाइजी के जरिए बाहर लाना चाहते हैं।

Mohit Suri is planning to create his own universe of villains
एक विलेन - फोटो : सोशल मीडिया

मोहित सूरी की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'एक विलेन' वर्ष 2014 में आई थी। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। मोहित अपनी इसी फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म लाने के लिए तैयार हैं। 

Mohit Suri is planning to create his own universe of villains
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

सूत्रों ने बताया कि रोहित शेट्टी की पुलिस फ्रेंचाइजी में जिस तरह अंत में एक नए पुलिस किरदार को दिखाया जाता है, वैसे ही मोहित भी अपनी इस फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म में एक नए विलेन किरदार का परिचय दर्शकों से करवाना चाहते हैं। फिलहाल वह अपनी पटकथा के साथ इस नए किरदार पर भी काम कर रहे हैं। यहां तक कि वह अपनी फिल्म के शीर्षक को 'एक विलेन 2' से 'दो विलेन' में बदलने पर भी विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohit Suri is planning to create his own universe of villains
mohit suri

फिल्म की घोषणा होने के साथ इस फिल्म की शूटिंग जुलाई में शुरू होने वाली थी। अचानक से कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण अब इसकी शूटिंग आगे की परिस्थिति के ऊपर ही निर्भर करेगी। तब तक मोहित सूरी अपनी पटकथा को और मजबूत करने में लगे हुए हैं। साथ ही इसके किरदारों को चयनित कलाकारों के साथ वीडियो कॉल पर साझा भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Mohit Suri is planning to create his own universe of villains
एक विलेन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि इस फिल्म में जॉन अब्राहिम और आदित्य रॉय कपूर के साथ दिशा पाटनी और तारा सुतारिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। मोहित सूरी की इस फिल्म को एकता कपूर और भूषण कुमार मिलकर निर्मित करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed