टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह ने 27 दिसंबर को शादी कर ली । उन्होंने दक्षिण भारतीय इनवेस्टमेंट बैंकर श्याम संग सात फेरे लिए हैं । मोना और श्याम एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे । ये शादी करीबी दोस्त और परिवारवालों के बीच हुई। मोना की शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं और इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं ।
अपनी शादी में पति के साथ जमकर नाचीं मोना सिंह, देखें हल्दी-मेहंदी से फेरों तक का पूरा वेडिंग एलबम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
38 साल की मोना ने अपनी शादी में सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना और वो दुल्हन बन बेहद खूबसूरत लग रही थीं । मोना ने हाथों में कलीरे पहनी थीं और लहंगे के साथ व्हाइट ज्वैलरी मैच की थी। वहीं श्याम पीले रंग की शेरवानी में नजर आए ।
'जस्सी जैसी कोई नहीं' सीरियल से हिट होने वाली मोना के दोस्त गौरव गेरा भी शादी में पहुंचे थे । गौरव ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं । मोना अपनी शादी में डांस करती हुई भी नजर आईं । इसके अलावा एक्ट्रेस रक्षंदा खान ने भी मोना की शादी में शिरकत की ।
मोना सिंह की शादी का सुर्ख लाल जोड़ा प्रियंका चोपड़ा के शादी के लाल जोड़े से मैच कर रहा है। साथ ही ज्वैलरी भी लगभग एक जैसी है । ऐसा लग रहा है मोना ने प्रियंका के लुक से इंस्पायर होकर अपना लहंगा बनवाया । कुछ तस्वीरों में मोना और श्याम शादी की रस्में निभाते दिखे ।
इससे पहले मोना की मेहंदी और हल्दी की तस्वीरें सामने आई थीं। जिसमें परिवार के करीबी सदस्य और दोस्त नजर आए थे। शादी से पहले मोना अपनी बैचलर पार्टी भी एंज्वॉय करती दिखी थीं। इसमें मोना के टीवी इंडस्ट्री के कई दोस्त पहुंचे थे।
A post shared by 💕 World of Brides 💕 (@world_of_brides_) on