फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: अवतार 2 की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, मंडे टेस्ट में ऐसा रहा दृश्यम 2 और वेड हाल

Tue, 10 Jan 2023 07:48 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 10 Jan 2023 07:48 AM IST
विज्ञापन
Monday Box office report Avatar 2 Avatar the way of water drishyam 2 cirkus ved collection day 11
अवतार, दृश्यम 2, वेड - फोटो : सोशल मीडिया

नए साल के दूसरे हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है। इस हफ्ते बॉलीवुड की कई सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं, तो फिलहाल पुरानी ही फिल्में सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। जेम्स कैमरून की अवतार 2 का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है, तो मराठी फिल्म वेड को भी दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। वहीं, दृश्यम 2 अभी भी थिएटर में लगी हुई और सर्कस की हालत पस्त है। तो चलिए जानते हैं कि मंडे टेस्ट में किस फिल्म का कैसा हाल रहा...

Monday Box office report Avatar 2 Avatar the way of water drishyam 2 cirkus ved collection day 11
अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : सोशल मीडिया

अवतार: द वे ऑफ वॉटर
जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार 2 बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। फिल्म विदेश ही नहीं भारत में भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। सोमवार को आए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने 25वें 3 करोड़ का कारोबार किया है। ऐसे में फिल्म का अब तक का कलेक्शन 374.50 करोड़ रुपये हो गया है। 

Radhika Madan: राधिका मदान ने बांधे विशाल भारद्वाज की तारीफों के पुल, बोलीं- मुझे इंडस्ट्री की चकाचौंध...

Monday Box office report Avatar 2 Avatar the way of water drishyam 2 cirkus ved collection day 11
दृश्यम 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दृश्यम 2
अजय देवगन की दृश्यम 2 पहले दिन से ही शानदार कमाई कर रही थी। फिल्म की रिलीज का यह सातवां हफ्ता चल रहा है और यह अभी भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है। हालांकि अब इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है। 53वें दिन दृश्यम 2 ने 30 लाख रुपये कमाए हैं। अब दृश्यम 2 की कमाई 238.96 करोड़ रुपये हो गई है।

Wednesday: इस वेब सीरीज ने नेटफ्लिक्स पर गाड़े कामयाबी के झंडे, मिला ऐसा मुकाम, जो हासिल करना मुश्किल
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Monday Box office report Avatar 2 Avatar the way of water drishyam 2 cirkus ved collection day 11
वेड - फोटो : Instagram

वेड
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की मराठी फिल्म वेड का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। फिल्म से रितेश देशमुख ने बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की है। वहीं, सोमवार को फिल्म ने 2.50 करोड़ का कारोबार किया। ऐसे में फिल्म की अब तक की कमाई 35.92 करोड़ रुपये हो गई है।

Abhishek Bachchan: अभिषेक के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट? इस डायरेक्टर की फिल्म में काम करेंगे जूनियर बच्चन

विज्ञापन
Monday Box office report Avatar 2 Avatar the way of water drishyam 2 cirkus ved collection day 11
सर्कस - फोटो : सोशल मीडिया

सर्कस
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सर्कस को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है। फिल्म में रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडीस, पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा सहित कई सितारे नजर आए हैं, लेकिन फिर भी यह दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में असफल रही। ओपनिंग डे पर ही धीमी शुरुआत करने वाली सर्कस की कमाई दिन ब दिन घट रही है। वहीं, शुरुआती आंकड़ों के अनुसार यह करीब 37 करोड़ का कलेक्शन कर पाई है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस में अपने घरवालों को देख भावुक हुए कंटेस्टेंट्स, इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये चार सदस्य

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed