सब्सक्राइब करें

Monday Box Office: मंडे टेस्ट में फेल हुई 'मिली', 'फोन भूत' व 'राम सेतु', गिरावट के बावजूद कांतारा ने दी पटखनी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 08 Nov 2022 08:29 AM IST
विज्ञापन
Monday box office report janhvi kapoor mili rishabh shetty kantara Katrina phone bhoot Akshay Kumar ram setu
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है। सामने आ रहे शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म के कलेक्शन में 65 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। इसके बावजूद इस फिल्म का कलेक्शन हाल ही में रिलीज हुई 'मिली', 'फोन भूत' और 'राम सेतु' के कलेक्शन से ज्यादा पाया गया है। जी हां, गिरावट के बावजूद कांतारा ने बॉलीवुड की तीनों को बॉक्स ऑफिस पर पटखनी दे दी है। यहां देखिए चारों फिल्मों का कलेक्शन...

Monday box office report janhvi kapoor mili rishabh shetty kantara Katrina phone bhoot Akshay Kumar ram setu
मिली - फोटो : सोशल मीडिया

मिली
जान्हवी कपूर और सनी कौशल की फिल्म 'मिली' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में विफल हो रही है। एक तरफ, जहां फिल्म ने वीकएंड पर मात्र 1.76 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, दूसरी तरह, सामने आ रहे शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म फर्स्ट मंडे टेस्ट में फेल होती नजर आ रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन (पहले सोमवार) सिर्फ 35 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 2.11 करोड़ रुपये हो गया है। 

यह भी पढ़ें:  शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत, बोलीं- खुद बताया प्राइवेट इवेंट...

Monday box office report janhvi kapoor mili rishabh shetty kantara Katrina phone bhoot Akshay Kumar ram setu
फोन भूत रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फोन भूत
सिनेमाघरों में रिलीज हुईं फिल्मों में से 'फोन भूत' सबसे ज्यादा कमाई कर रही है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 2.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन 2.75 करोड़ का कारोबार किया। तीसरे दिन 3.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, चौथे दिन यानी पहले सोमवार को 1.45 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार 9.30 करोड़ रुपये जा पहुंचा है।

यह भी पढ़ें: बुढ़ापा छिपाने के लिए एक्टर्स भी करवा चुके हैं सर्जरी, शाहरुख से आमिर तक का नाम शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
Monday box office report janhvi kapoor mili rishabh shetty kantara Katrina phone bhoot Akshay Kumar ram setu
राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया

राम सेतु
अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल है। फिल्म अब तक अपने बजट का 50 फीसदी तक नहीं कमा पाई है। वहीं, सोमवार को फिल्म का कलेक्शन और 59.51 फीसदी लुढ़क गया है। रविवार को 2.05 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली 'राम सेतु' सोमवार को 0.83 करोड़ रुपये आ सिमटी है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 71.63 करोड़ रुपये तक आ पहुंचा है।

यह भी पढ़ें: इन सितारों को सरनेम से है परहेज? किसी ने ज्योतिष तो किसी ने अन्य वजह से किया त्याग

विज्ञापन
Monday box office report janhvi kapoor mili rishabh shetty kantara Katrina phone bhoot Akshay Kumar ram setu
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

कांतारा
सोमवार को सिर्फ 'मिली', 'फोन भूत' और 'राम सेतु' के कलेक्शन में ही नहीं, बल्कि 'कांतारा' के कारोबार में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। एक तरफ, फिल्म ने रविवार को 7.66 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, दूसरी तरफ, सोमवार को फिल्म के कारोबार में 65 फीसदी की कमी देखी गई है। सामने आ रहे शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 39वें दिन 2.67 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

यह भी पढ़ें: साजिद खान ने गोरी नागोरी पर लगाया चोरी का आरोप, गुस्से में कह डाली यह बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed