{"_id":"5c446018bdec224c0b488692","slug":"monday-flashback-geeta-bali-death-anniversary-and-love-story-with-shammi-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपूर खानदान की बहू बनने के बाद भी फिल्में करती रहीं गीता बाली, शम्मी कपूर ने लिपस्टिक से भरी थी मांग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपूर खानदान की बहू बनने के बाद भी फिल्में करती रहीं गीता बाली, शम्मी कपूर ने लिपस्टिक से भरी थी मांग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 21 Jan 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
geeta bali
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपूर खानदान की बहू और फेमस एक्ट्रेस रह चुकीं गीता बाली की आज पुण्यतिथि है । गीता बाली एक्टर शम्मी कपूर की पत्नी थीं । शादी से पहले गीता ने अपना करियर चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर 12 साल की उम्र में शुरू किया था । गीता बाली की डेब्यू फिल्म 'बदनामी' थी जो 1946 में रिलीज हुई थी । 1950 तक गीता ने इतनी हिट फिल्में दीं कि वो स्टार बन गईं ।
2 of 9
Geeta Bali
गीता बाली ने अपने जेठ राज कपूर के साथ फिल्म 'बावरे नैन' में भी काम किया था । गीता बाली ने कपूर खानदान की बहू बनने के बाद भी फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म 'जबसे तुमको देखा है' थी जो 1963 में रिलीज हुई थी । गीता ने मरते दम तक फिल्में कीं । उन्होंने 10 साल के करियर में करीब 70 फिल्में की ।
3 of 9
शम्मी कपूर, गीता बाली
गीता बाली और शम्मी कपूर की लव स्टोरी भी बड़ी इंट्रेस्टिंग है । गीता बाली ने शम्मी कपूर से लव मैरिज की थी। हालांकि उनके पिता पृथ्वीराज कपूर और गीता बाली के परिजन इस शादी के खिलाफ थे। इस वजह से दोनों ने चुपचाप मंदिर में फेरे ले लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
shammi kapoor and geeta bali
- फोटो : instagram
शम्मी ने लिपस्टिक से गीता की मांग भरी थी । शादी के बाद शम्मी, गीता बाली को सीधे घर ले गए और फिर दोनों के परिवार वालों ने इस शादी पर सहमति दे दी। शम्मी और गीता के दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हुए। शादी को अभी 10 साल ही हुए थे कि गीता को चेचक की बीमारी हो गई।
विज्ञापन
5 of 9
शम्मी कपूर, गीता बाली
इस कारण 21 जनवरी 1965 को उनका निधन हो गया। गीता की मौत के बाद शम्मी कपूर सदमे में डूब गए। सदमे से निकलने के लिए उन्होंने फिल्मों में काम जारी रखा। उनके घर वाले चाहते थे कि वे दोबारा शादी कर लें क्योंकि उनके बच्चे कंचन और आदित्य राज कपूर काफी छोटे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।