{"_id":"5c441076bdec222be7357823","slug":"sushant-singh-rajput-birthday-special-know-his-5-best-movies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन 5 किरदारों ने सुशांत को बनाया सुपरस्टार, पाकिस्तान के सरफराज का रोल हुआ था सबसे ज्यादा फेमस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन 5 किरदारों ने सुशांत को बनाया सुपरस्टार, पाकिस्तान के सरफराज का रोल हुआ था सबसे ज्यादा फेमस
Mon, 21 Jan 2019 01:11 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 21 Jan 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म केदारनाथ से वापस सुर्खियों में लौटे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सोमवार को 33 साल के हो रहे हैं। इस साल उनकी सोनचिड़िया के अलावा दो और फिल्में किज़ी और मैनी और छिछोरे भी रिलीज होने वाली हैं। 21 जनवरी 1986 को बिहार में जन्मे सुशांत ने टेलीविजन से निकलकर बड़े परदे पर जिन किरदारों के जरिए अपनी जगह बनाई, आइए जानते हैं उनके बारे में।
kai po che
काई पो चे (2013)
किरदार - ईशान भट्ट
चेतन भगत के नॉवेल द 3 मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ पर आधारित यह फिल्म सुशांत के लिए एक बड़ी कामयाबी साबित हुई। यह फिल्म उनके करियर की शुरूआत थी, जिसके लिए उन्हें कई ऑडीशंस के बाद सिलेक्ट किया गया। फिल्म में सुशांत ने ईशान भट्ट के किरदार को निभाया था, जो एक काबिल क्रिकेटर है और क्रिकेट की राजनीति का शिकार हो जाता है। इस फिल्म को देखने के बाद सुशांत के अभिनय की काफी सराहना हुई और यहीं से बतौर फिल्म एक्टर सुशांत की गाड़ी चल निकली। इस फिल्म के डायरेक्टर थे अभिषेक कपूर।

shudh desi romance
शुद्ध देसी रोमांस (2013)
किरदार - रघु राम
काई पो चे से सफलता प्राप्त करने के बाद सुशांत को यशराज फिल्मस की फिल्म शुद्ध देसी रोमांस के लिए साइन किया गया। फिल्म लिव-इन रिलेशनशिप के विषय से संबंधित थी और इसे पूरी तरह से जयपुर, राजस्थान में फिल्माया गया। इसमें सुशांत के अपोज़िट परिणीति चोपड़ा और वाणी कपूर नजर आए । फिल्म में सुशांत का किरदार रघु राम एक गाइड है, जिसे परिणीति और वाणी के किरदारों से प्यार हो जाता है। इस फिल्म में सुशांत ने अपनी अदाकारी के मस्तमौला अंदाज से लोगों को परिचित कराया और ये फिल्म सुशांत के करियर में काफी अहम मायने रखती है।

पीके (2014)
किरदार - सरफराज
काई पो चे और शुद्ध देसी रोमांस के बाद सुशांत का नाम इंडस्ट्री में हर कोई जान चुका था जिसके चलते उन्हें राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके में आमिर खान और अनुष्का शर्मा के साथ काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में सुशांत का किरदार बहुत कम देर का था पर सुशांत के लिए यह ज़्यादा महत्त्वपूर्ण था कि उनको आमिर जैसे अनुभवी कलाकार और राजकुमार हिरानी जैसे बड़े डायरेक्टर के साथ काम करने का मौका मिला। फिल्म में सुशांत एक पाकिस्तानी मुस्लिम सरफराज़ का किरदार अदा कर रहे हैं जिससे अनुष्का शर्मा के किरदार यानी हिन्दू लड़की जग्गू को प्यार हो जाता है।

डिटेक्टिव ब्योमकेश (2015)
किरदार - ब्योमकेश बख्शी
दिबाकर बनर्जी की इस फिल्म ने सुशांत के करियर को बड़ा झटका दिया। बंगाली लेखक शरदेंदु बंदोपाध्याय की ये कहानी तो अच्छी रही और सुशांत ने इस किरदार के लिए मेहनत भी काफी की। फिल्म की दिक्कत थी इसका बंगाल में सेट होना और फिल्म की धीमी रफ्तार। फिल्म तो नहीं चली लेकिन इसमें सुशांत की मेहनत की काफी तारीफ हुई। इस फिल्म में उनके इस किरदार ने ही सुशांत के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म धोनी की बायोपिक के लिए जमीन तैयार की।