{"_id":"5c162ddfbdec22554c2a9388","slug":"monday-flashback-suresh-oberoi-birthday-know-about-his-career-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड से अचानक गायब था फिल्मों का ये इंस्पेक्टर, अब 10 साल बाद फिर से होने जा रही है वापसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड से अचानक गायब था फिल्मों का ये इंस्पेक्टर, अब 10 साल बाद फिर से होने जा रही है वापसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 17 Dec 2018 08:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
suresh oberoi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक शख्स अपनी जेब में 400 रुपए और आंखों में हजारों सपने लेकर मुंबई आया था। पहले पाकिस्तान से हैदराबाद और फिर मुंबई में आकर स्ट्रगल करना इनके लिए आसान नहीं था । आज ये शख्स बॉलीवुड का पॉपुलर सेलेब्रिटी बन चुका है और अपने टैलेंट के दम पर करोड़ों रुपए की संपत्ति का मालिक बन गया है । हम बात कर रहे हैं सुरेश ओबेरॉय की।
2 of 7
suresh oberoi
जी हां, सुरेश ओबेरॉय बॉलीवुड का एक ऐसा नाम है जो फिल्मों में छोटे रोल निभाएं या बड़े, उनकी दमदार आवाज हीरो पर भारी पड़ जाती थी । सुरेश ओबेरॉय आज अपना 71वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं । सुरेश ओबेरॉय का जन्म बलूचिस्तान के क्वेटा में हुआ था ।
3 of 7
suresh oberoi
सुरेश ओबेराॅय ने अपना करियर रेडियो से शुरू किया था । इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू की और फिर फिल्मों में ट्राई किया । उन्होंने 80 से 90 के दशक में कई सारी हिट फिल्में दीं । सुरेश ओबेरॉय के परिवार की मेडिकल स्टोर की चेन चलती थी । ओबेरॉय स्कूल में पढ़ाई के दौरान स्पोर्ट्स में भी काफी इंट्रेस्ट लेते थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
suresh oberoi
- फोटो : instagram
सुरेश ओबेरॉय टेनिस और स्विमिंग में चैंपियन थे । साथ ही ब्वॉय स्काउट में उन्हें प्रेसिडेंट अवॉर्ड भी मिला था । पिता के निधन के बाद ओबेरॉय ने अपने परिवार की फार्मेसी चेन को संभालना शुरू कर दिया । इतने सारे टैलेंट होने के अलावा सुरेश पंजाबी, हिंदी, उर्दू, इंग्लिश, तेलुगु और तमिल भाषा बोलने में भी पर्फेक्ट हैं ।
विज्ञापन
5 of 7
suresh oberoi
सुरेश ओबेरॉय ने फिल्म 'जीवन मुक्त' से अपना करियर शुरू किया था । इसके बाद 1980 में 'एक बार फिर' में उन्हें लीड रोल मिला था । सुरेश ओबेरॉय की पॉपुलर फिल्मों में 'कर्तव्य', 'एक बार कहो', 'सुरक्षा' और 'खंजर' जैसी फिल्में हैं । सुरेश ओबेरॉय ने ज्यादातर फिल्मों में पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।