सब्सक्राइब करें

Bollywood: मॉरबियस की ही तरह इन बॉलीवुड फिल्मों में भी दिखी खूनी दरिंदों की कहानी, डर से कांप जाएगी रूह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 01 Apr 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
morbius released in theaters here is five horror movie of bollywood that featured Dracula
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

मार्वल यूनिवर्स की मॉरबियस इस शुक्रवार (एक अप्रैल) से सिनेमाघरों में लग चुकी है। फिल्म की कहानी एक ऐसे वैज्ञानिक (मॉरबियस) की है जिसने कृत्रिम खून का आविष्कार कर लिया है। मॉरबियस को एक आनुवंशिक बीमारी है जिसकी वजह से वह ठीक से चल फिर भी नहीं पाता, लेकिन एक दिन एक प्रयोग से उसकी जिंदगी बदल जाती है। हालांकि इस प्रयोग के बाद उसे लगातार खून पीते रहना पड़ता है। हॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बन चुकी हैं जिसमें खून पीने वाले किरदार को दिखाया है। वहीं, इस मामले में बॉलीवुड भी पीछे नहीं है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी ऐसी कई फिल्में मौजूद हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में-

loader
Trending Videos
morbius released in theaters here is five horror movie of bollywood that featured Dracula
भयानक - फोटो : सोशल मीडिया
भयानक
यह फिल्म साल 1979 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म उस दौर के हिसाब से बिल्कुल नए कॉन्सेप्ट की फिल्म थी। उस समय बॉलीवुड में केवल रामसे ब्रदर्स हॉरर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते थे। भयानक का निर्देशन एस. यू सैयद ने किया था। फिल्म में लीड रोल में मिथुन चक्रवर्ती और रंजीता नजर आए थे। इसमें हॉलीवुड की फिल्मों की तरह ड्रैकुला को दिखाया गया था जो लोगों को अपना शिकार बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
morbius released in theaters here is five horror movie of bollywood that featured Dracula
जानी दुश्मन - फोटो : सोशल मीडिया
जानी दुश्मन
जानी दुश्मन एक फिल्म मल्टी स्टारर थी। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार कोहली ने किया था। साल 1979 में रिलीज हुई इस फिल्म में ड्रैकुला को लाल रंग का जोड़ा पहनी नई नवेली दुल्हन का शिकार करते दिखाया गया था। फिल्म में संजीव कुमार, सुनील दत्त, शत्रुघ्न सिंहा समेत कई दिग्गज कलाकारों ने काम किया था।
morbius released in theaters here is five horror movie of bollywood that featured Dracula
जुनून - फोटो : सोशल मीडिया
जुनून
इस फिल्म को बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट ने बनाया था। फिल्म में राहुल रॉय ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की कहानी रॉबिन भट्ट ने लिखी थी। फिल्म में राहुल रॉय को दिन में इंसान और रात में खूंखार बाघ के रूप में दिखाया गया था। यह फिल्म राहुल रॉय के करियर की दूसरी बड़ी हिट फिल्म थी। इससे पहले वह आशिकी जैसी सुपरहिट फिल्म कर चुके थे।
विज्ञापन
morbius released in theaters here is five horror movie of bollywood that featured Dracula
भेड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
भेड़िया
इस फिल्म में जल्द ही वरुण धवन नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी तो रिवील नहीं हुई लेकिन इसमें वरुण धवन को एक भेड़िये के रूप में दिखाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म शूटिंग अरुणाचल प्रदेश में की गई है। वरुण के अलावा फिल्म में कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। इससे पहले वह बाला और स्त्री जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके हैं।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed