फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Stars Controversies: मीका सिंह के किस से लेकर गौहर खान के थप्पड़ तक, ये हैं बॉलीवुड स्टार्स के चर्चित किस्से

Mon, 13 Jun 2022 04:15 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 13 Jun 2022 04:15 PM IST
विज्ञापन
Most Controversial Bollywood Star Who Will Be Always Remembered From Akshay Kumar to Salman Khan
अक्षय कुमार, गौहर खान, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में आए दिन कुछ न कुछ ऐसा होता रहता है जो विवादों में आ जाता है। कभी अभिनेताओं के बयान तो कभी उनकी कोई हरकत अक्सर चर्चा में रहती है। वैसे तो अब तक बॉलीवुड एक्टर्स किसी न किसी वजह से विवादों में रह चुके हैं, लेकिन यहां हम आपको उन मशहूर सितारों के किस्सों के बारे में बताएंगे, जिनकी वजह से वह हमेशा चर्चा में रहेंगे।

Most Controversial Bollywood Star Who Will Be Always Remembered From Akshay Kumar to Salman Khan
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार
ये किस्सा साल 2009 का है जब एक शो में रैम्पवॉक चल रही थी। इस रैम्पवॉक में अक्षय कुमार भी शामिल थे। वॉक करते हुए अक्षय अपनी पत्नी ट्विंकल के पास गए और सबके सामने अपनी पैंट का बटन खुलवाया। ये वीडियो जमकर वायरल हुआ और दोनों के खिलाफ अश्लीलता फैलाने  का मुकदमा भी दर्ज हुआ था।

Most Controversial Bollywood Star Who Will Be Always Remembered From Akshay Kumar to Salman Khan
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान
सलमान खान अपने बयानों के जरिए कम और हरकतों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। उनके खिलाफ कई मामलों में मुकदमा चल रहा है। सलमान एक बार सोशल मीडिया पर उस समय काफी चर्चा में आए थे जब उन्होंने अवॉर्ड फंक्शन के दौरान सना खान को गले लगाया था। तब उन्होंने सना को पीछे से पकड़ने की बजाए अपनी मुट्ठी बंद कर ली थी, क्योंकि सना ने बैकलेस ड्रेस पहनी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Most Controversial Bollywood Star Who Will Be Always Remembered From Akshay Kumar to Salman Khan
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन
वैसे तो अमिताभ बच्चन का नाम बहुत ही कम सुर्खियों में आता है, लेकिन एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान अमिताभव जमकर ट्रोल हुए थे। दरअसल अमिताभ ने उस दौरान पत्नी जया बच्चन को लिप किस कर लिया था। तब सोशल मीडिया में ये तस्वीरें आग की तरह वायरल हुई थीं।

विज्ञापन
Most Controversial Bollywood Star Who Will Be Always Remembered From Akshay Kumar to Salman Khan
मीका सिंह, राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

मीका सिंह
मशहूर गायक मीका सिंह अक्सर अपनी हरकतों की वजह से चर्चा में रहते हैं। उनका एक किस्सा जमकर वायरल हुआ था, जब साल 2006 में उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर राखी सावंत को जबरदस्ती किस कर लिया था। मीका की इस हरकत के बाद राखी ने उनकी शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed