फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाब में रोकी गई कंगना रणौत की कार: इन बयानों की वजह से चर्चा में रहीं एक्ट्रेस, कई बार एफआईआर भी दर्ज हुई

Fri, 03 Dec 2021 05:24 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 03 Dec 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
Most controversial social media posts of actress Kangana Ranaut that created chaos
kangana ranaut - फोटो : instagram/kanganaranaut

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत की कार को शुक्रवार को पंजाब के कीरतपुर में प्रदर्शनकारी किसानों ने रोक लिया। इन प्रदर्शनकारियों के हाथों में झंडे थे और ये नारेबाजी कर रहे थे। इन्होंने किसानों और कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग करने वालों के खिलाफ बयानबाजी के लिए कंगना से माफी की मांग की। तनाव बढ़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल भी बुला लिया गया। काफी देर हंगामा होता रहा। करीब दो घंटे बाद आखिरकार कंगना ने माफी मांगी जिसके बाद किसानों ने उन्हें जाने दिया। खैर कंगना के लिए ये कोई नई बात नहीं है। कंगना अपने काम और अपनी फिल्मों के कारण सुर्खियां बटोरें या नहीं, विवादित टिप्पणियों के कारण अक्सर ही चर्चा में रहती हैं।




ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं कंगना के कुछ विवादित पोस्ट पर जिसके कारण उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी -

Most controversial social media posts of actress Kangana Ranaut that created chaos
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

हाल ही में कंगना ने कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को खलिस्तानी बताते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि खलिस्तानी आतंकवादी भले ही आज सरकार का हाथ मरोड़ रहे हैं, लेकिन भारत की इकलौती पीएम को मत भूलिए जिन्होंने इनको अपनी जूती के नीते दबा दिया था। उन्होंने अपनी जिंदगी दाव पर लगाकर इन्हें मच्छरों की तरह कुचल दिया था, लेकिन देश के टुकड़े नहीं होने दिए। उनकी मौत के दशकों बाद भी आज तक ये उनके नाम से कांपते हैं। इन्हें वैसा ही गुरु चाहिए।

Most controversial social media posts of actress Kangana Ranaut that created chaos
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

पिछले साल बीएमसी ने कंगना की दफ्तर को अवैध बताते हुए उसपर बुलडोजर चलवा दिया था। इसपर कंगना ने कहा था कि शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और मुंबई वापस न आने के लिए कहा है। पहले मुंबई की सड़कों पर आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। ये मुंबई पीओके की तरह क्यों लग रहा है?
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Most controversial social media posts of actress Kangana Ranaut that created chaos
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने पर कंगना ने इंडस्ट्री के अधिकतर लोगों को ड्रग्स का आदी बताया था। उन्होंने कहा था कि मैं रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी, विक्की कौशल से अनुरोध करती हूं कि वे ड्रग्स टेस्ट के लिए अपने ब्लड सैंपल्स दें। ऐसी अफवाह है कि उन्हें कोकिन के नशे की आदत है। मैं चाहती हूं कि वे इन अफवाहों का भंडाफोड़ करें।

विज्ञापन
Most controversial social media posts of actress Kangana Ranaut that created chaos
कंगना रनौत - फोटो : Twitter- @KanganaTeam

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भड़की हिंसा को लेकर कंगना ने ममता सरकार के बारे में कहा था कि इस गुंडई को खत्म करने के लिए हमें इससे भी बड़े स्तर पर गुंडई दिखाने की जरूरत है। ममता बनर्जी एक दानव की तरह हैं जिसे खुला छोड़ दिया गया है। मोदी जी, उन्हें काबू करने के लिए कृप्या अपना 2000 के दशक वाला विराट रूप दिखाइए।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed