फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mother's Day: निरूपा रॉय से लेकर विद्या बालन तक, फिल्मों में अमिताभ बच्चन की मां बन इन अभिनेत्रियों ने लुटाई ममता

Sun, 08 May 2022 07:07 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 08 May 2022 07:07 AM IST
विज्ञापन
Mother Day 2022 From Nirupa Roy to Sharmila Tagore these bollywood actresses played Amitabh bachchan mother role in films
इन अभिनेत्रियों ने निभाया अमिताभ बच्चन की मां का किरदार - फोटो : सोशल मीडिया

मां एक ऐसी शख्सियत है, जो साल के 365 दिन अपने बच्चों के लिए काम करती है। इन्हें न छुट्टी मिलती है और ना ही यह मांगती है। ऐसे में इन्हें स्पेशल फील करवाने के लिए हर साल 8 मई को 'मदर्स डे' मनाया जाता है। इस खास दिन की चमक बॉलीवुड में भी देखने को मिलती है। बॉलीवुड में कई फिल्में बनी हैं, जो मां पर आधारित हैं। लेकिन अमिताभ बच्चन की फिल्मों में मां के किरदार को काफी बारीकी से दिखाया गया है और इन फिल्मों में मां का किरदार निभाने वाली अभिनेत्रियों को भी काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई है। आइए आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं, जो फिल्मों में अमिताभ बच्चन की मां का किरदार निभा चुकी हैं। 

Mother Day 2022 From Nirupa Roy to Sharmila Tagore these bollywood actresses played Amitabh bachchan mother role in films
निरूपा रॉय और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

निरूपा रॉय
निरूपा रॉय बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री थीं, जिन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया है लेकिन उनकी छवि फिल्मों में अमिताभ बच्चन की मां के रूप काफी मजबूत रही है। निरूपा रॉय ने कई फिल्मों में अमिताभ बच्चन की मां का किरदार निभाया है, जिसमें 'मर्द', 'अमर अकबर एंथोनी', 'दीवार', 'सुहाग' समेत कई फिल्में शामिल हैं। फिल्मों में निरूपा राय की मां वाली छवि को शायद की कोई अभिनेत्री टक्कर दे पाई है। 

Mother Day 2022 From Nirupa Roy to Sharmila Tagore these bollywood actresses played Amitabh bachchan mother role in films
फिल्म- शक्ति - फोटो : सोशल मीडिया
राखी गुलजार
राखी गुलजार बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। उन्होंने 70-80 के दशक में कई हिट फिल्में दी हैं। अभिनेत्री ने फिल्म 'शक्ति' में अमिताभ बच्चन की मां का किरदार निभाया था। राखी का रोल काफी चर्चा में रहा था क्योंकि वह अमिताभ बच्चन से पांच साल छोटी हैं और तब भी अभिनेत्री ने इस किरदार को काफी शानदार तरीके से पूरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mother Day 2022 From Nirupa Roy to Sharmila Tagore these bollywood actresses played Amitabh bachchan mother role in films
शर्मिला टैगोर और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

शर्मिला टैगोर
शर्मिला टैगोर ने एक जमाने में बॉलीवुड पर राज किया है। उनकी फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते थे लेकिन अभिनेत्री ने भी फिल्म में अमिताभ बच्चन की मां का किरदार निभाया था। साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म 'देश प्रेमी' में शर्मिला टैगोर अमिताभ बच्चन की मां के किरादर में दिखी थीं। यह एक एक्शन फिल्म थी, जिसमें अमिताभ बच्चन ने डबल रोल निभाया था। 

विज्ञापन
Mother Day 2022 From Nirupa Roy to Sharmila Tagore these bollywood actresses played Amitabh bachchan mother role in films
वहीदा रहमान, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

वहीदा रहमान
इस लिस्ट में वहीदा रहमान का नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने कई फिल्मों में अमिताभ बच्चन के साथ रोमांस किया है। लेकिन वहीदा रहमान ने फिल्म 'शक्ति' और 'कुली' में अमिताभ बच्चन की मां का किरदार निभाया था। फिल्म 'शक्ति' बाप-बेटे के बीच की लड़ाई पर आधारित थी, जिसमें अमिताभ बच्चन के पिता के किरदार में दिलीप कुमार थे। वहीं, फिल्म 'कुली' में अमिताभ बच्चन ने कुली का किरदार निभाया था, जो एक बाढ़ में अपने परिवार को खो देता है। फिल्म में कादर खान, वहीदा रहमान, ऋषि कपूर समेत कई कलाकार थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed