फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mother’s Day 2022: 'तू कितनी अच्छी है' से 'लुकाछिपी' तक, इन गानों से मनाएं मां का दिन

Sun, 08 May 2022 04:47 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 08 May 2022 04:47 AM IST
सार

‘मां’ सिर्फ एक शब्द नहीं बल्कि एक एहसास है, जिसे सभी अपने जीवन में महसूस किया है। एक व्यक्ति के जीवन में मां कई किरदार निभाती हैं। जीवन की पहली शिक्षिका होने से लेकर एक दोस्त तक मां हर किरदार में अपने बच्चे का साथ निभाती हैं।

विज्ञापन
Mother's Day 2022: These Bollywood songs are perfect for Mother's Day to dedicate to your mother
Mother’s Day - फोटो : Social media

‘मां’ सिर्फ एक शब्द नहीं बल्कि एक एहसास है, जिसे सभी अपने जीवन में महसूस किया है। एक व्यक्ति के जीवन में मां कई किरदार निभाती हैं। जीवन की पहली शिक्षिका होने से लेकर एक दोस्त तक मां हर किरदार में अपने बच्चे का साथ निभाती हैं। कई परेशानियों का सामना कर अपने बच्चों की खुशी के लिए संघर्ष करने वाली एक मां ही हैं, जिसकी जगह जीवन में कोई नहीं ले सकता। मां के इसी प्यार और ममता को दर्शाते बॉलीवुड में कई गाने बनाए जा चुके हैं। मदर्स डेके मौके पर हम इस रिपोर्ट में मां पर बने ऐसे भी कुछ गानों की लिस्ट लेकर आए हैं।

Mother's Day 2022: These Bollywood songs are perfect for Mother's Day to dedicate to your mother
तू कितनी अच्छी है - फोटो : Social media

तू कितनी अच्छी है

साल 1968 में आई फिल्म ‘राजा और रंक’ के इस प्यारे से गाने को सुन आज भी हर कोई भावुक हो जाता है। मां की अहमियत को बताते इस गाने को आनंद बख्सी ने अपने बोल दिए जबकि इस संगीत लक्ष्मीकान्त प्यारेलाल ने दिया। इसके साथ ही गाने के दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी है। 

Mother's Day 2022: These Bollywood songs are perfect for Mother's Day to dedicate to your mother
मां - फोटो : Social media

 

मां

आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘तारे जमीन पर’ साल 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म के मशहूर गाने मां को शंकर महादेवन ने गाया था। दर्शील सफारी पर फिल्माए गए इस गाने में एक बच्चे के जीवन में मां की मौजूदगी को बताया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother's Day 2022: These Bollywood songs are perfect for Mother's Day to dedicate to your mother
प्यारी मां, मम्मा - फोटो : Social media

प्यारी मां, मम्मा

साल 2008 में आई फिल्म दसविदानिया के गीत प्यारी मां मम्मा को विनय पाठक और सरिता जोशी पर फिल्माया गया था। इस गाने को गायक कैलाश खैर ने अपनी आवाज दी थी।

विज्ञापन
Mother's Day 2022: These Bollywood songs are perfect for Mother's Day to dedicate to your mother
मेरी मां - फोटो : Social media

मेरी मां

साल 2014 में आई फिल्म यारियां का मशहूर गाना मेरी मां हर उस शख्स के लिए बेहद खास है, जो अपनी मां से दूर है। फिल्म में यह गाना हिमांश कोहली पर फिल्माया गया जो अपनी मां से दूर विदेश में प्रतियोगिता के लिए गया है। इस गाने को केके ने अपने सुरों से सजाया है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed