फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mother's Day: ये हैं छोटे पर्दे की सबसे फेमस पांच मां, असली नहीं किरदार के नाम से हैं घर-घर में फेमस

Sun, 08 May 2022 04:39 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 08 May 2022 04:39 AM IST
विज्ञापन
These are the most famous five mothers of tv, people know them of the character not by the real name
टीवी की फेमस मां - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले कुछ वर्षों में छोटे पर्दे पर कई शो में कुछ बेहतरीन स्त्री पात्रों का चित्रण किया गया है। इनमें छोटे पर्दे की मां के भी किरदार हैं जिन्होंने दर्शकों के मन में अमिट छाप छोड़ी है। मदर्स डे के मौके आज हम आपको टीवी की कुछ मशहूर मांओं के बारे में बताएंगे, जिनके किरदार की वजह से आज भी लोग उन्हें याद करते हैं।

These are the most famous five mothers of tv, people know them of the character not by the real name
स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
तुलसी (क्योंकि सास भी कभी बहू थी) 

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' टेलीविजन इतिहास के सबसे पॉपुलर शो में से एक था। साल 2000 में प्रसारित हुए इस शो का हर किरदार काफी फेमस हुआ था। लेकिन सीरियल में तुलसी के रोल को लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद किया था। तुलसी का किरदार स्मृति ईरानी ने निभाया था। ज्यादातर लोग आज भी उन्हें तुलसी ने नाम से ही जानते हैं।

These are the most famous five mothers of tv, people know them of the character not by the real name
बा, बहू और बेबी - फोटो : सोशल मीडिया
बा (बा, बहू और बेबी)

इस सीरियल में बा को परिवार की मुखिया के रूप में पेश किया गया था। शो में बा अकेले ही आठ बच्चों की परवरिश करती नजर आई थीं क्योंकि उनके पति शराबी थे। शो में उनकी निजी जिंदगी में उथल-पुथल के बावजूद 20 से अधिक लोगों के परिवार का नेतृत्व करते हुए बड़े खूबसूरती से दिखाया गया है। सरिता जोशी द्वारा निभाया गया यह किरदार काफी लोकप्रिय हुआ था। यह शो स्टार प्लस पर साल 2005 में प्रसारित हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
These are the most famous five mothers of tv, people know them of the character not by the real name
पवित्र रिश्ता - फोटो : सोशल मीडिया
सविता ताई (पवित्र रिश्ता)

सुशांत सिंह राजपूत का यह टीवी शो काफी हिट हुआ था। इस शो से अंकिता लोखंडे (अर्चना) और सुशांत (मानव) फेमस हो गए थे। लेकिन शो में एक ऐसा किरदार भी था, जिसने लोगों के दिलों में अलग जगह बनाई थी। वह किरदार सविता ताई का था। वह शो में मानव की मां की भूमिका में थीं। दर्शकों ने उनके कैरेक्टर को काफी पसंद किया था।

विज्ञापन
These are the most famous five mothers of tv, people know them of the character not by the real name
दीया और बाती हम - फोटो : सोशल मीडिया
भाभो (दीया और बाती हम)

साल 2011-2016 तक टेलिकास्ट होने वाला यह शो लोगों को खूब पसंद आया था। सीरियल में संध्या और सूरज की कहानी दिखाई गई थी। इस शो में भाभो का किरदार निभाकर नीलू वाघेला घर-घर में लोकप्रिय हो गई थीं। नीलू राजस्थान की रहने वाली हैं। राजस्थानी सिनेमा का वह एक जाना पहचाना नाम हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed