फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mouni Roy: टीवी की 'नागिन' से ब्रह्मास्त्र की 'जुनून' तक, मौनी ने बड़े पर्दे तक ऐसे मनवाया अपने अभिनय का लोहा

Wed, 28 Sep 2022 08:00 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 28 Sep 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
mouni roy birthday special know unknown facts about brahamastra actress
मौनी रॉय - फोटो : insta

टीवी की खूबसूरत अदाकारा मौनी रॉय ने छोटे और बड़े पर्दे पर अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। उन्होंने बॉलीवुड के कई शानदार कलाकारों के साथ काम किया है। मौनी रॉय का जन्म 28 सितंबर 1985 को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में हुआ था। अभिनेत्री हाल ही में अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आई हैं। ये फिल्म सुपरहिट हो चुकी है और अब मौनी इसकी सफलता का जश्न मना रही हैं। आज मौनी अपना 37वां जन्मदिन भी मना रही हैं। तो चलिए इस खास मौके पर आपको अभिनेत्री से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।


 
mouni roy birthday special know unknown facts about brahamastra actress
मौनी रॉय - फोटो : Instagram

मौनी रॉय एक बंगाली परिवार से संबंध रखी हैं। वह शुरू से ही अभिनेत्री बनना चाहती थीं। मौनी रॉय ने अपनी स्कूली पढ़ाई पश्चिम बंगाल से ही की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। मौनी रॉय के माता-पिता चाहते थे कि वह एक पत्रकार बनें। इसके लिए उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन कोर्स में दाखिला लिया था। मौनी रॉय की शुरू से ही अभिनय की ओर रूचि रही थी, इसलिए उन्होंने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया और मुंबई की ओर रुख कर लिया। मौनी रॉय पहली बार अभिषेक बच्चन और भूमिका चावला की फिल्म 'रन' के एक गाने में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर नजर आई थीं। 

mouni roy birthday special know unknown facts about brahamastra actress
मौनी रॉय - फोटो : insta

मौनी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में टीवी के पॉपुलर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी। उसके बाद उन्हें कस्तूरी, देवों के देव महादेव, नागिन, नागिन 2, नागिन 3, टशन-ए-इश्क, जूनून, ऐसी नफरत तो कैसा इश्क, कृष्णा चली लंदन, झलक दिखला जा 9, एक था राजा एक थी रानी में देखा गया। लेकिन कलर्स टीवी के सीरियल 'नागिन' में वह ऐसा छाई कि घर घर में मशहूर हो गईं। मौनी ने 'देवों के देव महादेव' में सती के किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया। लेकिन उन्हें असली पहचान नागिन से मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
mouni roy birthday special know unknown facts about brahamastra actress
नागिन में मौनी रॉय - फोटो : social media

इसके बाद मौनी रॉय ने छोटे पर्दे के 'नागिन', 'नागिन 2', 'कस्तूरी', 'जुनून-ऐसी नफरत तो कैसा इश्क' सहित और भी कई सीरियल्स में अपने अभिनय का दम दिखाया। मौनी रॉय के फिल्मी सफर की बात करें तो वह 2011 में पंजाबी फिल्म 'हीरो हिटलर इन लव' में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने 2018 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की। मौनी रॉय मुख्य अभिनेत्री के तौर पर अब तक 'रोमियो अकबर वाल्टर', 'मेड इन चाइना' और 'लंदन कॉन्फीडेंशियल' में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में वह फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी नजर आई हैं।

विज्ञापन
mouni roy birthday special know unknown facts about brahamastra actress
मौनी रॉय, सूरज नांबियार - फोटो : Instagram

निजी जिंदगी की बात करें तो मौनी रॉय ने इस साल की शुरूआत में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से शादी कर ली है। दोनों की शादी में गोवा में काफी धूमधाम से हुई थी। दोनों की शादी पहले मलयाली फिर बंगाली तरीके से संपन्न हुई। मौनी इन दिनों अपने पति के साथ शादीशुदा जिंदगी के मजे ले रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed