फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान को लेकर मौनी रॉय ने दिया बड़ा बयान, कहा- आज तक मेरा साथ नहीं दिया

Mon, 13 Aug 2018 01:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 13 Aug 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
Mouni Roy said Salman Khan no role to bollywood debut for me
टीवी शो 'नागिन' से मशहूर हुईं एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों कई वजह से काफी चर्चा में हैं। 15 अगस्त को उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'गोल्ड' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। छोटे परदे के बाद बड़े परदे पर मौनी के आने को लेकर मीडिया में कई तरह की खबरें चल रही हैं। ज्यादातर का मानना है कि मौनी को फिल्मों में लाने में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का हाथ है। इन सभी बातों से परेशान होकर अब मौनी ने बड़ा खुलासा किया है। 
Mouni Roy said Salman Khan no role to bollywood debut for me
इन दिनों मौनी अपनी फिल्म 'गोल्ड' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया है कि सलमान ने उनका बॉलीवुड डेब्यू कराने में कोई साथ नहीं दिया है। उन्होंने कहा है- 'मुझे नहीं पता कि ऐसी खबरें कहां से आ रही हैं कि मुझे सलमान खान ने एक्टिंग डेब्यू कराने में साथ दिया है। ऐसी खबरों से मैं काफी हैरान हूं।' 
Mouni Roy said Salman Khan no role to bollywood debut for me
मौनी रॉय यहीं नहीं रुकी उन्होंने अपनी बात को विस्तार से बताते हुए कहा - 'मुझे एक्टिंग करते हुए 10 साल हो चुके हैं और एक बंगाली परिवार से आने वाली मैं, क्या एक बंगाली महिला का किरदार नहीं कर पाउंगी..? यह सोच कर बहुत दुख होता है कि लोग मेरे बारे में ऐसा सोचते हैं।' मौनी ने यह बात फिल्म 'गोल्ड' में अपने बंगाली किरदार को लेकर कही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mouni Roy said Salman Khan no role to bollywood debut for me
मीडिया पर हमला करते हुए मौनी ने यह भी कहा- 'मुझे किसी ने पब्लिसिटी के लिए सलमान सर का नाम लेते देखा है क्या..??' मौनी ने आगे कहा- 'मैं सलमान सर की उस समय से फैन हूं जब मैं छोटी थी। मैं उनकी सारी तस्वीरें और पोस्ट हमेशा से संभालकर रखती आई हूं लेकिन मैं उनका नाम अपने साथ नहीं जोड़ती हूं।' मीडिया को स्पष्टीकरण देत हुए मौनी ने यह भी कहा- 'मैं आपको बता दूं कि सलमान खान की प्रोड्क्शन हाउस से मुझे आज तक एक भी फोन नहीं आया पर मेरा नाम उनके साथ जोड़ा जा रहा है।'
विज्ञापन
Mouni Roy said Salman Khan no role to bollywood debut for me
आपको बता दें कि मौनी रॉय ने एक्टर सलमान खान के साथ बिग बॉस 11 में स्टेज परफॉर्मेंस दी थी। तब से मीडिया में इस तरह की खबरें चल रही हैं कि मौनी को बॉलीवुड में डेब्यू करवाने में सलमान खान ने साथ दिया है। इसको लेकर मौनी ने यह सभी बातें कही हैं। वहीं बात करें उनकी फिल्म 'गोल्ड' की तो इसमें उनके साथ एक्टर अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed