महीने के पहले हफ्ते में बॉक्स-ऑफिस पर धमाकेदार भिड़ंत देखने के बाद बाकी बचे दिनों के लिए रोमांच और बढ़ गया है। ओटीटी से लेकर सिनेमाघरों तक दर्शकों के लिए जून के दूसरे हफ्ते में भी जबरदस्त कंटेंट रिलीज होने वाला है। कोरोना काल खत्म होते ही मनोरंजन की दुनिया में मानो जैसे बहार सी आ गई है, हर हफ्ते सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए कुछ न कुछ नया रिलीज किया जा रहा है। इस हफ्ते सिनेमाघरों में सोशल मुद्दे, साइको थ्रिलर, कॉमेडी और साइंस-फिक्शन फिल्मों की धूम रहेगी। आइए जानते हैं इस हफ्ते आप के मनोरंजन के लिए कौन-कौन ही फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं।
Movie Release This Week: सिनेमाघरों में रोमांस और कॉमेडी के साथ साइंस फिक्शन का दिखेगा दम, ये फिल्में होंगी रिलीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म का नाम- 'जनहित में जारी'
कब होगी रिलीज- 10 जून, 2022
'जनहित में जारी' फिल्म एक बहुत बड़े सामाजिक मुद्दे पर आधारित है, जिसका निर्देशन जय बसंतु ने किया है। फिल्म में अभिनेत्री नुसरत भरूचा एक कॉन्डम बेचने वाली सेल्स गर्ल का किरदार निभा रही हैं। लोगों के नाखुश होने के बावजूद वह अपना काम नहीं छोड़ती और लोगों को इसके इस्तेमाल के बारे में जागरूक करने का काम भी करती है। नुसरत भरूचा की यह फिल्म 10 जून को रिलीज हो रही है।
फिल्म का नाम- 'शेर बग्गा'
कब होगी रिलीज- 10 जून, 2022
पंजाबी सिनेमा के चर्चित अभिनेताओं और सिंगर्स में से एक एमी विर्क इस हफ्ते फिर एक बार सोनम बजवा के साथ अपनी फिल्म 'शेर बग्गा' लेकर सिनेमाघरों में लौट रहे हैं। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें एमी और सोनम के बीच प्यारी सी लव स्टोरी दिखाई जाएगी। एमी और सोनम बाजवा के अलावा काका कौतकी, निर्मल ऋषि, दीप सहगल, बनिंदर बनी और कई अन्य कलाकार शामिल हैं और यह फिल्म 10 जून को रिलीज होगी।
फिल्म का नाम- 'जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन'
कब होगी रिलीज- 10 जून, 2022
हॉलीवुड फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड 3’ 10 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। यह जुरासिक वर्ल्ड की डायनासोर फैंटैसी साइंस फिक्शन फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट होगी। फिल्म में क्रिस प्रैट मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म का नाम- '777 चार्ली'
कब होगी रिलीज- 10 जून, 2022
रक्षित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म '777 चार्ली' इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। किरणराज द्वारा निर्देशित '777 चार्ली' की कहानी एक कुत्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। कुत्ते और उसके मालिक के बीच के खूबसूरत रिश्ते को दिखाती इस फिल्म का लोग बहुत समय से इंतजार कर रहे हैं।