जून का आधा महीना बीत चुका है और पिछले दोनों हफ्तों में ही सिनेमाघरों में जबरदस्त फिल्में रिलीज हुईं। बीते दोनों हफ्तों में बड़े पर्दे पर बॉलीवुड से लेकर साउथ और हॉलीवुड तक तीनों इंडस्ट्री ने अपना दमखम दिखाया। जहां बॉलीवुड के स्टार कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है, वहीं खिलाड़ी कुमार का हाल बॉक्स-ऑफिस पर एक बार फिर बेहाल नजर आया। 'विक्रम' और 'मेजर' ने बढ़िया प्रदर्शन दिखाते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इसके साथ ही पिछले हफ्ते रिलीज हुई नुसरत भरूचा की सामाजिक मुद्दे पर बनी फिल्म 'जनहित में जारी', जहां बढ़िया पटकथा के बावजूद दर्शकों को आकर्षित करने में विफल रही। वहीं, हॉलीवुड फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन' ने बड़े पर्दे पर हॉलीवुड का रुआब कायम रखा। इन फिल्मों की रिलीज के साथ पिछला हफ्ता खत्म हो गया है और एक नए हफ्ते की शुरुआत होने जा रही है, जिसमें एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होने वाली हैं। तीसरे हफ्ते में भी हमें बॉक्स-ऑफिस पर तीन बॉलीवुड फिल्मों की भिडंत देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं इस हफ्ते आपका मनोरंजन करने के लिए कौन-सी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं।
Movie Release This Week: इस हफ्ते दिखेगा बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड का दम, जानिए कौन सी फिल्में होंगी रिलीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म का नाम- 'निकम्मा'
कब होगी रिलीज- 17 जून, 2022
सब्बीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दस्सानी, शिर्ली सेटिया और शिल्पा शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्माण सब्बीर खान, सोनी पिक्चर्स के साथ मिलकर कर रहे हैं। फिल्म 'निकम्मा' 17 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
फिल्म का नाम- 'इत्तू सी बात'
कब होगी रिलीज- 17 जून, 2022
सामाजिक मुद्दों को दर्शाती फिल्मों का निर्देशन करने के लिए पहचाने जाने वाले निर्देशक लक्ष्मण उतेकर 17 जून को अपनी अगली फिल्म 'इत्तू सी बात' लेकर आ रहे हैं। 'इत्तू सी बात' पहले प्यार और बेतहाशा वादों की दिल को छू लेने वाली कहानी है। वाराणसी की गलियों में शूट की गई इस फिल्म में भूपेंद्र जादावत और गायत्री भारद्वाज मुख्य भूमिकाओं में हैं।
फिल्म का नाम- 'पोस्टी'
कब होगी रिलीज- 17 जून, 2022
'पोस्टी' में बब्बल राय और सुरीली गौतम के बीच एक प्रेम कहानी के साथ-साथ पंजाब में फैली हेरोइन की लत को दिखाया जाएगा। फिल्म का निर्देशन राणा रणबीर ने किया है, 'पोस्टी' को गिप्पी ग्रेवाल के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म में बब्बल राय, सुरीली गौतम, प्रिंस केजे सिंह, राणा रणबीर, वड्डा ग्रेवाल, राघवीर बोली, जस ढिल्लों, मलकीत रौनी, राणा जंग बहादुर, तरसेम पॉल और सीमा कौशल जैसे स्टार्स मुख्य भूमिकाओं में हैं।
फिल्म का नाम- 'शिकरा'
कब होगी रिलीज- 17 जून, 2022
'शिकरा' एक पंजाबी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जो 17 जून को रिलीज की जाएगी। फिल्म में पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांज मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।