फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office: 500 करोड़ की कमाई करने का दम रखती हैं ये फिल्में, लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर साउथ मूवीज के भी नाम

Mon, 28 Aug 2023 11:20 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 28 Aug 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Movies Can Enter in 500 Crores Club gadar 2Jawan Tiger 3 Salaar Pushpa the rule kalki 2898 ad Dunki
भारतीय फिल्में - फोटो : अमर उजाला

सनी देओल की गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। आंकड़ों के मुताबिक यह फिल्म 450 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और तेजी से 500 करोड़ की तरफ बढ़ रही है। हिंदी भाषा में इससे पहले बाहुबली 2 और पठान जैसी फिल्मों ने यह कारनामा किया है। अगर गदर 2 यह करने में कामयाब होती है तो इस क्लब में शामिल होने वाली वह तीसरी फिल्म बन जाएगी। सनी देओल की फिल्म के अलावा आने वाले समय में कई ऐसी मूवीज भी हैं हैं जो बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का कारोबार आराम से कर सकती हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं...


Hema Malini: हेमा मालिनी फिर से करना चाहती हैं फिल्मों में काम, अभिनेत्री ने निर्देशकों के सामने रखी यह शर्त

Movies Can Enter in 500 Crores Club gadar 2Jawan Tiger 3 Salaar Pushpa the rule kalki 2898 ad Dunki
जवान - फोटो : सोशल मीडिया
जवान

शाहरुख खान की फिल्म जवान सात सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म को लेकर पहले से ही काफी ज्यादा बस बन चुका है, जिसकी वजह से कई दिग्गज मान रहे हैं कि यह कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। फिल्म में शाहरुख खान ने डबल रोल निभाया है। एटली के निर्देशन में बनी यह फिल्म टिकट खिड़की पर 500 करोड़ से अधिक का कारोबार करने का दम रखती है।

Movies Can Enter in 500 Crores Club gadar 2Jawan Tiger 3 Salaar Pushpa the rule kalki 2898 ad Dunki
डंकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
डंकी

इस लिस्ट में शाहरुख खान की एक और फिल्म का नाम शामिल है। इस साल के अंत में राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी डंकी भी रिलीज होने वाली है। यह पहला मौका है जब हिरानी और किंग खान एक साथ किसी प्रोजेक्ट पर कम कर रहे हैं। हिरानी को ब्लॉकबस्टर फिल्मों का स्पेशलिस्ट माना जाता है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर सुपर डुपर हिट साबित होगी। दिग्गजों के मुताबिक अगर यह फिल्म 500 करोड़ कमाती है तो हैरानी की बात नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Movies Can Enter in 500 Crores Club gadar 2Jawan Tiger 3 Salaar Pushpa the rule kalki 2898 ad Dunki
सालार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सालार

सुपरस्टार प्रभास करियर पिछले कुछ समय से उम्मीद के मुताबिक नहीं चल रहा है। उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई हैं, लेकिन सालार से दर्शकों को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। केजीएफ फेम निर्देशक प्रशांत नील ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। माना जा रहा है कि यह फिल्म यश की केजीएफ चैप्टर 2 की तरह ही बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा सकती है।

विज्ञापन
Movies Can Enter in 500 Crores Club gadar 2Jawan Tiger 3 Salaar Pushpa the rule kalki 2898 ad Dunki
कल्कि 2898 एडी - फोटो : सोशल मीडिया
कल्कि 2898 एडी

प्रभास की एक और फिल्म 500 करोड़ आसानी से कमाने में सक्षम नजर आ रही है। इस फिल्म का नाम कल्कि 2898 एडी है। फिल्म में अमिताभ बच्चन दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे सितारे भी नजर आने वाले हैं। माना जा रहा है कि 500 करोड़ की बजट से बनी यह  फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के पिछले सारे रिपोर्ट तोड़ सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed